Download Our App

Home » अपराध » बढ़ते अपराधों के खिलाफ़ कांग्रेस ने घेरा विजय नगर थाना

बढ़ते अपराधों के खिलाफ़ कांग्रेस ने घेरा विजय नगर थाना

 

जबलपुर जय लोक। विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ते अपराधों को लेकर स्थानीय जनता एवं कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने विजयनगर थाने का घेराव किया। पूर्व पार्षद जितिन राज , अन्नू तिवारी ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि विगत कई दिनों से विजयनगर थाना अंतर्गत प्रतिदिन कोई ना कोई अपराधिक घटना घटित हो रही है। शाम ढलते ही पूरे क्षेत्र में कारों में सवार युवक शराब की बोतले रख खुलेआम शराब खोरी करते नजर आते हैं इन युवकों की कारो व अन्य दो पहिया वाहनों में चाकू,पिस्टल जैसे हथियार रखना आम बात हो गई है और महिलाओं से छेड़खानी चाकू बाजी ,लूट ,चोरी जैसी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं । हाल ही में विजयनगर में जसवीर राजपूत के साथ लूटपाट मारपीट हुई लेकिन पुलिस ने सारे क्षेत्र में कैमरे लगे होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की। इसी तरह अहिंसा चौक स्थित सेम मोटर में विगत 1 महीने में दो बार चोरी हो चुकी है लेकिन बड़ी हास्यास्पद बात है कि अभी तक एफआईआर तक नहीं हुई इस मामले में हाल ही में विगत सप्ताह आदित्य पटेल नामक युवक पर बिना वजह मामूली पार्किंग को लेकर अपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया एवं उनसे सोने की चैन भी छुड़ा ले गए और वह युवा के अपराध की सोशल मीडिया पर बेखौफ होकर रील बना रहे हैं इतना सब कुछ होने के बावजूद विजयनगर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय जनता ने पुलिस अधिकारियों से मांग की की विजयनगर थाना अंतर्गत आने वाली शराब दुकानों के आसपास पुलिस द्वारा की सघन चेकिंग की जाए, क्षेत्र में अघोषित आहातो पर छापेमारी की जाए होटल व स्पा सेंटर , क्षेत्र के पार्कों ,सनी गलियों, जीरो डिग्री रोड होटल स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा नियमित दबिश दी जाये एवं गश्त की जाये ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त किया जा सके।

प्रदर्शन में पंकज पाण्डेय, सोनू कुकरेले, भानु यादव, पप्पी सोनी, बसंत ठाकुर, सचिन जैन, राजा रैकवार, शुभम अग्रवाल, अभिनव बाजपेई, करन ठाकुर,अभ्युत बाजपेई,अतुल सोनी, पिंटू चौधरी, नितेश साहू, अनुराज राजपूत, सौरभ मिश्रा, रचित वर्मा, शिवम् हल्दकार, अमर धरमपुरिया, मनोज दुबे, अभिषेक, मोनू खंडेलवाल, रोहित तिवारी, आदेश चौबे, हेमंत साहू, धर्मेंद्र दरबारी, मोंटी अग्रवाल, सत्येंद्र जैन, विकास जैन, संजय सोनी, सचिन कुकरेले, मुन्ना ठाकुर, संजू अहिरवार, नीलेश अहिरवार, रोशन चौधरी, नीरज सोनी, सावन चौधरी, चिंटू मिश्रा, अभिषेक रैकवार, अंकित मिश्रा सहित सैंकड़ो स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कांग्रेस की सोच और संस्कृति दर्शाता है विधायक बरैया का बयान-अश्विनीड्भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में लगाए आरोप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बढ़ते अपराधों के खिलाफ़ कांग्रेस ने घेरा विजय नगर थाना