
जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस ब्रिटिश फोर्ट सिटी स्कूल में लगभग 150 लोगों को निशुल्क कंबल का वितरण किया गया। नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए महाकौशल सेवा भारती ने कंबल बाँटे।

जिन्हें पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी थी। अंतरराष्ट्रीय प्रेरक डॉक्टर अनुराग सोनी के जन्मदिन पर हर साल महाकोशल सेवा भारती के द्वारा कंबल एवं बैग का वितरण किया जाता है।

इस अवसर पर अनुराग सोनी ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से ही ईश्वर प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएसपी एम डी नागोतिया थे। उन्होंने भी इस सेवा कार्य की तारीफ़ की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक महाकोशल सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री श्री आत्मा राम एवं सचिव श्री ब्रिज मोहन इरा वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री अनंत टिके उपस्थित रहे।
Author: Jai Lok







