
न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने दिखाई हरी झंडी
जबलपुर (जयलोक)। संस्कारधानी में इस बार गणतंत्र दिवस का उल्लास दोगुना हो गया। मौका था चलित न्यायालय की सौगात जिसे आज गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा तैयार चलित न्यायालय शहर के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात है। चीफ जस्टिस श्री सचदेवा ने कहा कि अब लोगों को निगम से संबंधित मामलों में घर बैठे न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा तैयार किए गए इस अत्याधुनिक ‘चलित न्यायालय रथ’ को न्याय करने का सुलभ माध्यम है। इससे लोगों को निगम के मामलों में बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह केवल एक वाहन नहीं, बल्कि चलता-फिरता कोर्ट रूम है। इसका मुख्य उद्देश्य नगर निगम से जुड़े राजस्व, स्वच्छता, अतिक्रमण और अन्य नागरिक समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अन्य न्यायमूर्तिगण भी उपस्थित रहे। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी कहा कि नगर निगम जबलपुर ने नवाचार की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहरवासियों को ‘चलित न्यायालय रथ’ के रूप में एक अनूठी सौगात दी है। अब शहर के नागरिकों को छोटे-मोटे विवादों और निगम संबंधी कानूनी प्रक्रियाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि न्याय खुद उनके घर तक पहुँचेगा।
बंदूक लाइसेंस, आवेदन, परमिशन और कारतूस… सबका रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन





