Download Our App

Home » अपराध » रिलायंस ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट

रिलायंस ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट

समस्तीपुर। समस्तीपुर में रिलायंस ज्वेलरी में डकैतों ने बुधवार देर शाम जमकर लूट मचाई। अपराधियों ने केवल 20 मिनट में घटना को अंजाम दे दिया। पुलिसिया पूछताछ के बाद रात करीब 11.30 बजे शोरूम से बाहर निकले अधिवक्ता सुधाकर राय ने बताया कि शाम के करीब आठ बज रहे थे। वह जेवरात की खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान हाथ में पिस्टल लिए दो बदमाशों ने पहले प्रवेश किया, पीछे से पांच अन्य बदमाश भी अंदर घुस आए। उनके अलावा कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर सीढ़ी वाले रूम में बंद कर दिया। सभी के मोबाइल भी लेकर फेंक दिए गए। बदमाशों ने फिर आराम से 15-20 मिनट रहकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।       भागने के दौरान एक बदमाश की पिस्टल भी शोरूम के अंदर ही छूट गई। जिसे बाद में पुलिस ने जब्त किया है। राय ने बताया कि सभी बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी। जिसके दम पर कर्मियों को बंधक बनाकर रखा था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » रिलायंस ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket