Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस पार्षदों ने सडक़ पर लगाया समानांतर सदन, शहर के प्रमुख चौराहों पर सदन लगाकर बताएँगे जल संकट के हालात

कांग्रेस पार्षदों ने सडक़ पर लगाया समानांतर सदन, शहर के प्रमुख चौराहों पर सदन लगाकर बताएँगे जल संकट के हालात

जबलपुर (जयलोक)। शहर में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ  खुला मोर्चा खोल दिया है। काग्रेंस ने घोषणा की है कि 2 फरवरी से शहर के प्रमुख चौराहों पर समानांतर सदन लगाकर जनता को जल संकट की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत आज नौदरा ब्रिज से की गई है।

कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि यह शहर का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते है, इसलिए यहां से आंदोलन शुरू कर सीधे आम जनता से संवाद किया जा रहा है और जल संकट को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है।

काग्रेंस पार्षदों का कहना है कि उन्होंने बीते दिनों नगर निगम अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर धारा-30 की बैठक में नर्मदा जल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और जवाब की मांग की थी, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया। इसी कारण अब कांग्रेस इस मुद्दे को सीधे जनता के बीच ले जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में नालियों के भीतर से पेयजल की पाइप लाइन गुजर रही है, जिससे जल की स्वच्छता पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इसके बावजूद नगर निगम ने आज तक न तो कोई ठोस सर्वे किया और न ही कोई स्पष्ट कार्ययोजना सार्वजनिक की है।

देखिये वीडियो -बरगी नहर की दीवार टूटने से मचा कहर, बांध की दाईं तट नहर में पानी की सप्लाई बंद कराई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस पार्षदों ने सडक़ पर लगाया समानांतर सदन, शहर के प्रमुख चौराहों पर सदन लगाकर बताएँगे जल संकट के हालात
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket