Download Our App

Home » दुनिया » पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद

पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली प्रतिक्रिया
नई दिल्ली (जयलोक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली बार मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जब पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग पहुंचे तो इस दौरान वहां मौजूद तमाम पत्रकारों ने उन्हें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए शुभकामनाएं दी, जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है जो सब कुछ संभव बनाती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।

 

महाराष्ट्र की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत, क्या एनसीपी के दबाव में दिख रही है भाजपा?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket