Download Our App

Home » अपराध » पिस्तौल के साथ पकड़े गए दो शातिर बदमाश

पिस्तौल के साथ पकड़े गए दो शातिर बदमाश

जबलपुर (जय लोक)। वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। ये पिस्तौल बदमाशों के हाथों तक कैसे पहुँची इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। संजीवनी नगर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया  कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति बहनदन पुल के पास सर्विस रोड पर पिस्टल लेकर किसी अपराध की नीयत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज पुरी गोस्वामी बताया।

हनुमानताल में पकड़ी गई पिस्तौल-हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि कलारी दुकान के पास रहने वाला रोहित चौधरी अपने कमर में देशी पिस्टल खोसे हुये बाबाटोला में सुरेश जाटव के मकान के पास खड़ा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी आरोपी को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना रोहित चौधरी बताया। जो तलाशी लेने पर कमर में एक देशी पिस्तौल खोसे मिला।

पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पिस्तौल के साथ पकड़े गए दो शातिर बदमाश

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!