Download Our App

Home » Uncategorized » संभलकर करें पानी का उपयोग अगले तीन दिन नहीं आएंगे नल

संभलकर करें पानी का उपयोग अगले तीन दिन नहीं आएंगे नल

जबलपुर (जयलोक)।  आधे शहर को तीन दिनों तक पानी की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज मंगलवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक ललपुर जलशोधन संयंत्र से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह भोंगाद्वार जलशोधन संयंत्र से भी आज शाम को पेयजल आपूर्ति नहीं होगा। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि ललपुर जलप्रदाय योजना अंतर्गत गौरीघाट टंकी के कंटेनर में हो रहे लीकेज के सुधार कार्य के कारण तीन फरवरी की शाम से 6 फरवरी की सुबह तक जलाप्रर्ति प्रभावित रहेगी। इन तीन जल संकट से बचने के लिए शहरवासी पानी का उपयोग संभलकर करें।

शुक्रवार की शाम  से मिलेगी राहत

सुधार कार्य आज मंगलवार की शाम से गुरूवार तक चलेगा। शुक्रवार को सुधार कार्य पूरा होने के बाद अगर सब कुछ ठीक रहा तो पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।
इन तीन दिनों में आधे शहर को जल संकट से निपटने के लिए काफी सोच समझकर पानी खर्च करना होगा। हालांकि नगर निगम द्वारा जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए तीन दिनों तक टेंकरों की मदद से पानी की सप्लाई की जाएगी।

 

पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » संभलकर करें पानी का उपयोग अगले तीन दिन नहीं आएंगे नल

Top Headlines

Live Cricket