Download Our App

Home » अपराध » 24 घंटे में दूसरी बार अपराधी ने की फायरिंग, शिब्बू की तलाश में जुटी दो टीमें, दिन के साथ रात में भी हो रही गश्त

24 घंटे में दूसरी बार अपराधी ने की फायरिंग, शिब्बू की तलाश में जुटी दो टीमें, दिन के साथ रात में भी हो रही गश्त

जबलपुर (जयलोक)। गढ़ा थाना अंतर्गत छुई खदान का शातिर बदमाश शिब्बू खान ने पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की नींद हराम कर दी है। लगातार शिकायत के बाद भी आरोपी वारदातों को अंजाम दे रहा है। दो दिनों पूर्व जहाँ शिब्बू खान ने अवैध वसूली को लेकर एक युवक पर फायरिंग की थी तो वहीं कल रात फिर आरोपी शिब्बू ने एक बार फिर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। खास बात यह है कि सोमवार रात को हुई फायरिंग की घटना के बाद पीडि़त युवत ने इसकी शिकायत गढ़ा थाने में दर्ज कराई थी। इस बात की भनक लगते ही आरोपी शिब्बू भडक़ उठा और 24 घंटे में दूसरी बार क्षेत्र में फायरिंग करते हुए काननू व्यवस्था पर प्रशन चिन्ह लगा दिया। दूसरी ओर पीडि़त युवक डरा हुआ थाने के चक्कर काट रहा है।
सोमवार रात को आरोपी शिब्बू खान ने अवैध वसूली को लेकर दीपू पटेल पर हवाई फायरिंग की थी। जिसकी शिकायत दीपू ने गढ़ा थाने में दर्ज कराई थी। जिसे भडक़कर आरोपी शिब्बू खान ने कल रात फिर गाली गलौच करते हुए दीपू पर फायरिंग की। शिकायतकर्ता दीपू ने बताया कि कल रात को वह अपने दोस्तों क ेसाथ बात कर रहा था तभी दो वाहनों में शिब्बू और उसके साथी आए और धमकी देते हुए फायरिंग की। जान बचाने के लिए वह भाग निकला।

जेल से जमानत पर छूटा है आरोपी

आरोपी शिब्बू के संबंध में कहा जा रहा है कि शिब्बू कुछ दिनों पूर्व ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। आरोपी शातिर बदमाश है जो पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी के बढ़ते हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शिकायत के 24 घंटे बाद आरोपी ने फिर से फायरिंग की।

पुलिस के लिए बना सिरदर्द

आरोपी की हरकतों को लेकर गढ़ा पुलिस भी परेशान है। कई बार पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं 24 घंटे में दो बार फायरिंग करने के बाद अब पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को तलाश करने पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। इसके साथ ही दिन और रात में भी क्षेत्र में गश्त की जा रही है। आरोपी के कुछ ठिकानों के संबंध में जानकारी मिली थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।

पुलिस को देखकर भाग रहा आरोपी

थाना प्रभारी श्री शर्मा ने बताया कि आरोपी शिब्बू को पकडऩे के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है, कुछ जगहों पर आरोपी देखा भी गया लेकिन वह पुलिस को देखकर भाग निकला। पुलिस आरोपी के परिवार वालों, दोस्तों और क्षेत्र पर भी नजर रख रही है।
आरोपी अपनी हरकतों से पुलिस को चुनौती दे रहा है। शिकातय के बाद दूसरी बार फायरिंग करने की घटना के बाद क्षेत्र में भी दहशत फैली हुई है। पीडि़त दीपू और उसका परिवार डरा हुआ है। जो आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की माँग कर रहा है।

इनका कहना है

आरोपी शिब्बू को पकडऩे के लिए दो टीमें तैनात की गई हैं। दिन के साथ रात में भी गश्त की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रसन्न कुमार शर्मा,
थाना प्रभारी

 

नहर के मार्गों को अवैध परिवहन में लगे टनों वजनी हाईवा डम्फर कर रहे क्षतिग्रस्त, ना कोई रोक -ना कोई टोक, मानेगांव तिलवारा, बिलहरी सिहोरा में खनिज व राजस्व की स्थायी चौकी जरूरी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 24 घंटे में दूसरी बार अपराधी ने की फायरिंग, शिब्बू की तलाश में जुटी दो टीमें, दिन के साथ रात में भी हो रही गश्त

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!