Download Our App

Home » Uncategorized » अचानक करियापाथर मुक्तिधाम पहुँचे निगमायुक्त बेबस बुजुर्ग को तत्काल दिलवाई राहत

अचानक करियापाथर मुक्तिधाम पहुँचे निगमायुक्त बेबस बुजुर्ग को तत्काल दिलवाई राहत

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम अब शहर के मुक्तिधामों की दशा सुधारने के लिए मिशन मोड में जुट गया है। इसी क्रम में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने करिया पत्थर श्मशान घाट का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि इसे शहर के एक स्वच्छ स्थल के रूप में विकसित करने के कड़े निर्देश भी दिए। नगर निगम के प्रयासों से अब करियापाथर श्मशान घाट की सूरत बदलने वाली है। निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के संगम से अब यह स्थान न केवल साफ-सुथरा दिखेगा, बल्कि यहाँ आने वाले परिजनों को एक शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण भी प्राप्त होगा।
मुक्तिधाम में मौजूद प्राथना सभा स्थल को भी और अधिक विकसित किया जाएगा। यहां पर ग्रीन जोन का निर्माण भी होगा।  निरीक्षण के दौरान ही वहां बैठे एक बुजुर्ग दंपति को परेशान और असहाय देखकर निगमायुक्त उनका हालचाल जानने उनके पास पहुँचे। तो उन्हें जानकारी हुई कि बुजुर्ग दंपत्ति बहुत बीमार हैं और स्वयं अपना इलाज करवाने भी नहीं जा पा रहे हैं। उनकी पेंशन भी केवाईसी नहीं होने के कारण प्राप्त नहीं हो रही है। बुजुर्ग दंपत्ति की बेबशी को देखते हुए उन्होंने तत्काल मौके पर रुककर उन्हें चिकित्सीय सुविधा और पेंशन प्रारंभ करवाने का कार्य किया।

इलाज करने मौके पर पहुँचे डॉक्टर, पेंशन शुरू करने आए निगम अधिकारी

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए करिया पत्थर मरघटाई क्षेत्र के निवासी बीमार जेठू वंशकार के जीवन में फिर से मुस्कान लौटाई है। नगर निगम प्रशासन का चेहरा अक्सर सख्त और नियम-कायदों वाला नजर आता है, लेकिन निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अपनी संवेदनशीलता से इस धारणा को बदल दिया है। करिया पत्थर मरघटाई क्षेत्र के निवासी जेठू वंशकार को तत्काल राहत देने के लिए आयुक्त ने तत्काल शासकीय चिकित्सक को फोन लगाया और जेठू का बेहतर उपचार के लिए अनुरोध किया। जिसके बाद घर पहुंचकर डाक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया।

https://jailok.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अचानक करियापाथर मुक्तिधाम पहुँचे निगमायुक्त बेबस बुजुर्ग को तत्काल दिलवाई राहत

Top Headlines

Live Cricket