
जबलपुर (जयलोक)। ‘वर्ल्ड’ कैंसर डे पर अपोलो हॉस्पिटल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन कैंसर मरीजो का सम्मान किया गया, जिनका इलाज अपोलो हॉस्पिटल में कैंसर विशेषज्ञों द्वारा किया गया था और अब वह पूरी तरह कैंसर मुक्त हो चुके हैं। अस्पताल के कैंसर विभाग प्रबंधन द्वारा कैंसर मुक्त मरीजों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर के बिजनेस हेड नीलेश रावल ने कहा की कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लडक़र जो मैरिज आज समाज में सामान्य जीवन यापन करने लगे हैं। ऐसे मरीज उन मरीजों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं जो अभी कैंसर की लड़ाई लड़ रहे हैं। बहुत सारे पेशेंट ऐसे हैं जिन्होंने कैंसर पर विजय प्राप्त की है। ऐसे मरीज अन्य कैंसर मरीजों के लिए मोटिवेशन का काम करेंगे। इस अवसर पर रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. श्रेयस रेड्डी ने कहा कि आज देखा जा रहा है कि कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।

कई मरीजों में कैंसर के प्रति जागरूकता का अभाव देखा गया है। लेकिन आज कैंसर का इलाज संभव है और एडवांस टेक्नोलॉजी से कैंसर का न सिर्फ इलाज किया जाता है बल्कि मरीज कैंसर मुक्त भी हो जाते हैं। वहीं मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ के सिवाश्री ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। जितने मरीज कैंसर फ्री हुए हैं उन्होंने अपने डॉक्टर पर पूरा भरोसा किया और उनकी सलाह एवं मार्गदर्शन में पूरा इलाज कराया, जिससे उन्हें कैंसर से मुक्ति मिली।

इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ शोभित बड़ेरिया, बिजनेस हेड नीलेश रावल, वाइस प्रेसिडेंट समृद्धि वर्मा, कैंसर डिपार्टमेंट के डॉ के सिवाश्री, डॉ श्रेयस रेड्डी, डॉ करुणाकर रेड्डी, डॉ बिस्वप्रकाश, असिस्टेंट मैनेजर रविकांत तिवारी सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

अचानक करियापाथर मुक्तिधाम पहुँचे निगमायुक्त बेबस बुजुर्ग को तत्काल दिलवाई राहत
Author: Jai Lok







