
जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का कल प्रथम नगर आगमन हुआ। इस दौरान जबलपुर में सक्रिय भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। सूत्रों के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा में पद पाने के लिए उत्सुक युवाओं ने अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। यहां तक की नगर के बड़े नेताओं ने भी अपना प्रभाव दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नगर के बड़े और प्रभावी नेताओं को भी इस बात का अंदाजा है कि बिना युवा शक्ति के जमीनी स्तर की राजनीति करने में काफी कठिनाइयां होती है और युवा शक्ति की जरूरत सभी को पड़ती है। इसलिए अपने निवास स्थान पर वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी पसंद के युवाओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अलग से मिलवाने के इंतजाम भी किए थे।

युवाओं की ङ्क्षचता संगठन करेगा
प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि युवाओं का मूल्यांकन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तीसरी आंख हर समय सक्रिय रहती है, आप केवल अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करिए बाकी आपकी चिंता संगठन करेगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि भाजपा में मूल्यांकन अपने आप होता है न तो जाति, न ही अत्यधिक संसाधन,न ही किसी बड़े परिवार, न ही बहुत ऊंचा पद इन सारी चीजों का कोई आधार नहीं होता बल्कि युवाओं की वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण से संगठन आपका मूल्यांकन करेगा।

पोस्टर बैनर से दिखाई ताकत
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार शहर आए थे। उनके इस आगमन के अवसर पर शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों तथा सार्वजनिक महत्व के स्थानों और प्रमुख मार्गों को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया था। शहर के युवा मोर्चा के युवा नेताओं ने अपनी तस्वीर के साथ प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष के स्वागत में बड़ी संख्या में पोस्टर और बैनर लगाए थे। पोस्टर बैनर के माध्यम से भी युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं के घर जाकर की भेंट
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कल अपने नगर प्रवास के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया। वे शहर के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के यहां जाकर भेंट भी की तथा संगठनात्मक विषयों पर इन वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने चर्चा भी की। श्री टेलर ने लोक निर्माण मंत्री राकेश ङ्क्षसह के निवास पर जाकर उनसे चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। युवा मोर्चा अध्यक्ष पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बैनर्जी के निवास पर भी भेंट करने पहुँचे। इसके साथ ही वे पूर्व मंत्री शरद जैन के निवास स्थान पर भी गए थे और उनसे उनकी चर्चाएं भी हुईं। श्री टेलर ने गौरीघाट जाकर नर्मदा महाआरती में भी भाग लिया।
मलेशिया में पीएम मोदी ने कहा आंतक पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं
Author: Jai Lok







