
जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश के सभी 62 जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्तियाँ की हैं। इन नियुक्तियों में जबलपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं जबलपुर संभाग तथा अन्य जिलों में जबलपुर के भाजपा के प्रमुख नेताओं को भी प्रभारी बनाया गया है। शहर के आधा दर्जन नेताओं को दूसरे जिलों का प्रभारी बनाया गया है।

जबलपुर नगर के लिए भाजपा के प्रभारी आलोक संजर बनाए गए हैं तथा जबलपुर ग्रामीण के लिए श्रीमती मनीषा सिंह को प्रभारी बनाया गया है। जबलपुर संभाग के कटनी के लिए सुजीत जैन, डिण्डोरी के लिए कमल प्रताप सिंह, मण्डला के लिए रमेश भटेरे प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं नरसिंहपुर जिले का प्रभारी जबलपुर के भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री शरद जैन को प्रभारी बनाया गया है। छिंदवाड़ा संभाग के छिदवाड़ा के लिए आदित्य शुक्ला, बालाघाट के लिए अभिलाष मिश्रा, सिवनी के लिए जबलपुर केंट के विधायक अशोक रोहाणी तथा पाण्र्ढुना के प्रभारी जबलपुर के भाजपा नेता दीपांकर बैनर्जी बनाए गए हैं।

जबलपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जीएस ठाकुर को सतना जिले का प्रभारी बनाया गया है तथा जबलपुर उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे को शहडोल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पनागर के पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी को सीधी जिले का प्रभारी बनाया गया है।

मलेशिया में पीएम मोदी ने कहा आंतक पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं
Author: Jai Lok







