Download Our App

Home » अपराध » पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी करने पहुँचे नशेड़ी युवकों को तलाश रही पुलिस, पेट्रोल भरवारा सिगरेट जलाई और पैसे देने के वक्त की गाली गलौज ओर पत्थरबाजी

पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी करने पहुँचे नशेड़ी युवकों को तलाश रही पुलिस, पेट्रोल भरवारा सिगरेट जलाई और पैसे देने के वक्त की गाली गलौज ओर पत्थरबाजी

जबलपुर (जयलोक)। बरेला थाना अंतर्गत गौर पुलिस चौकी के क्षेत्र में आने वाले सालीवाडा में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में दो पहिया वाहन लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने पहले तो पेट्रोल डलवाया और मशीन के पास खड़े होकर ही सिगरेट जलाई। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से जब उन्हें सिगरेट बुझाने के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगे और फिर पैसे देने की बात पर भी गुंडागर्दी की। विवाद होने के कुछ देर बाद सभी युवक गाली गलौज करते हुए वहां से चले गए और बाद में अपने अन्य साथियों को लेकर आए और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर चाकू और डंडों से हमला किया और पत्थर बाजी की।

पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर शराबखोरी में गुंडागर्दी करने पहुँचे किस्म के बदमाशों की हरकत पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित थाने और अधिकारियों को दिए हैं। घटना के बाद एसडीओपी थाना प्रभारी एवं गौर चौकी प्रभारी सभी मौके पर पहुंचे थे। सालीवाडा एक व्यापारिक क्षेत्र है और यहां पर इस प्रकार की गुंडागर्दी की हरकत से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। इसी प्रकार के टुच्चे किस्म के बदमाश आगे जाकर वसूली, चाकू बाजी जैसी अन्य वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जल्द से जल्द इन आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

आरोपियों की तलाश जारी जल्द होगी गिरफ्तारी

आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है उनको पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है जल्दी ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

मलेशिया में पीएम मोदी ने कहा आंतक पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी करने पहुँचे नशेड़ी युवकों को तलाश रही पुलिस, पेट्रोल भरवारा सिगरेट जलाई और पैसे देने के वक्त की गाली गलौज ओर पत्थरबाजी
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket