Download Our App

Home » News » पाटन रोड पर मृत मिला नर चीतल

पाटन रोड पर मृत मिला नर चीतल

 

जबलपुर जय लोक। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पाटन से सूर तलाई जाने वाले मार्ग पर बाईपास से कुछ आगे सुख ग्राम के नजदीक आज दोपहर में एक व्यस्त नर चीतल सड़क किनारे मृत अवस्था में पाया गया।

वहां से गुजर रहे लोगों ने जब चीतल को देखा तो लोग रुकने लगे। कुछ देर में वहां पर आसपास के ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई और राहगीर भी रुककर देखने लगे।

सूचना पर स्थानीय थाने से पुलिसकर्मी जरूर मौके पर पहुंचे लेकिन काफी देर तक वन विभाग की ओर से कोई भी नहीं पहुंचा था।

घटना दद्दा परिसर मोड पर पावर ग्रिड के पास की बताई जा रही है। चीतल की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी स्पस्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पाटन रोड पर मृत मिला नर चीतल
error: Content is protected !!