Download Our App

Home » अपराध » आदमी की जान की कोई कीमत नहीं मामूली टक्कर पर कार चालक की हत्या, रांझी की घटना आरोपी फरार

आदमी की जान की कोई कीमत नहीं मामूली टक्कर पर कार चालक की हत्या, रांझी की घटना आरोपी फरार

जबलपुर (जयलोक)। रांझी थाना अंतर्गत देर रात मामूली सी बात को लेकर एक कार चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कार चालक फर्नीचर कारोबारी था। उसकी कार कल रात एक मोटर साइकिल चालक से जा टकराई। जिसके बाद मोटर साइकिल चालक और कार चालक के बीच सडक़ पर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि मोटर साइकिल चालक ने कार चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने आरोपी मोटर साइकिल चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान आधारताल निवासी आकाश साहू के रूप में हुई है, जो पेशे से फर्नीचर व्यवसायी था। कल रात आकाश गोकलपुर क्षेत्र में अपने दोस्तों से मुलाकात करने के बाद कार से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच रांझी के दुर्गा मंदिर के पास उसकी कार सामने से आ रहे मोटर साइकिल से जा टकराई। मोटर साइकिल चालक की रफ्तार तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। लेकिन मोटर साइकिल चालक उलटा कार चालक को ही हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद मारपीट और फिर जानलेवा हमले में बदल गया।

चाकू से किए कई वार

विवाद के दौरान मोटर साइकिल चालक युवक ने अचानक चाकू निकाला और आकाश पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल आकाश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया गया। हालांकि अत्यधिक खून बह जाने और गहरी चोटों के कारण आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में आक्रोश है और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सीसीटीवी की जाँच कर आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के सामने आरोपी की पहचान सबसे बड़ी चुनौती है। आज सुबह रांझी सीएसपी सतीश साहू ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि मोटर साइकिल के नंबर और आरोपी के हुलिए के आधार पर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
यह वारदात रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक और कार की टक्कर के बाद विवाद बढ़ा और बाइक सवार युवक ने अपने तीन से अधिक साथियों को बुलाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

क्षेत्र में आक्रोश

इस नृशंस हत्या से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय नागरिकों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इनका कहना है

कार चालक की हत्या करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। हत्यारे की शिनाख्त के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जाँच की जा रही है।
सतीश कुमार साहू, सीएसपी

समीक्षा के दौरान अमित शाह ने भरी हुंकार कहा अगले माह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » आदमी की जान की कोई कीमत नहीं मामूली टक्कर पर कार चालक की हत्या, रांझी की घटना आरोपी फरार
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket