Download Our App

Home » राजनीति » शिवराज विदिशा, सिंधिया गुना से उम्मीदवार संभव , केंद्रीय चुनाव समिति ने 250 नामों पर कर लिया निर्णय

शिवराज विदिशा, सिंधिया गुना से उम्मीदवार संभव , केंद्रीय चुनाव समिति ने 250 नामों पर कर लिया निर्णय

भोपाल (जय लोक)
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक मंथन के बाद देश की करीब 250 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एक-दो दिन में 100 उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ जाएगी। इसमें मध्य प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर नामों की घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम पहली सूची में आ सकता है। सिंधिया को गुना या ग्वालियर और शिवराज को भोपाल या विदिशा से टिकट दिया जा सकता है। वहीं, वीडी शर्मा खजुराहो सीट पर लगातार दूसरी बार दावेदारी कर सकते हैं। 2019 में मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस नेता नकुल नाथ अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे।  भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार देर रात तक मंथन किया। पार्टी सूत्रों का दावा है कि 100 से ज्यादा नाम की पहली सूची जल्द ही जारी होगी। साथ ही दस मार्च तक 250 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम आ जाएंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित राज्यों के बड़े नेता शामिल हुए। मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कुछ अन्य नेता भी बैठक में मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश से 24 नाम तय – मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर दावेदारों के पैनल बना लिए गए हैं। कुछ सीटों के लिए सिंगल नामों का पैनल गया है। मध्य प्रदेश में विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, खजुराहो से वीडी शर्मा, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते समेत 24 सीटों पर नाम लगभग तय हैं।

किस शहर में किस नाम की चर्चा

भोपाल: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा।
. इंदौर: शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे, पुष्यमित्र भार्गव, जीतू जिराती।
. विदिशा: शिवराज सिंह चौहान, रामपाल सिंह, श्याम सुंदर।
. ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया।
. गुना: ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव।
. मुरैना: नरोत्तम मिश्रा, भारत सिंह कुशवाह, रणवीर सिंह रावत।
. भिंड: लाल सिंह आर्य, रणवीर जाटव, इमरती देवी।
. दमोह: प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव, प्रीतम लोधी, ऋषि लोधी।
. सतना: डॉ. नदिता पाठक, सपना वर्मा, नरेंद्र त्रिपाठी, गणेश सिंह।
. सीधी: शरदेंदु तिवारी, कांतदेव सिंह, केके तिवारी।
. छिंदवाड़ा: नत्थन शाह कवरेती, उत्तर ठाकुर, बंटी साहू।
.  होशंगाबाद: दर्शन सिंह, भारत सिंह।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » शिवराज विदिशा, सिंधिया गुना से उम्मीदवार संभव , केंद्रीय चुनाव समिति ने 250 नामों पर कर लिया निर्णय
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket