Download Our App

Home » News » धनवंतरी नगर में घूमता था मृत मिला चीतल

धनवंतरी नगर में घूमता था मृत मिला चीतल

जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस पाटन थाना अंतर्गत सडक़ किनारे मिले चीतल की मौत का कारण वन विभाग को ठहराया जा रहा है। पार्षद जीतू कटारे ने आरोप लगाया है कि पाटन में मिला मृत चीतल वहीं चीतल है जो एक हफ्ते पूर्व लगातार तीन दिनों तक धनवंतरी नगर में देखा गया था।

वन विभाग को इसकी सूचना मिलने के बाद भी चीतल को रेस्क्यू नहीं किया गया। जिसका अंजाम यह हुआ कि चीतल की पाटन में मौत हो गई। पाटन से सूरतलाई जाने वाले मार्ग पर बायपास और सूखा ग्राम के निकट रविवार दोपहर को चीतल सडक़ किनारे मृत हालत में पाया गया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब चीतल के शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग टीम को दी।

इस संबंध में जीतू कटारे का कहना है कि एक हफ्ते पूर्व धनवंतरी नगर में ऐसा ही चीतल देखा गया था। संभवत: यह चीतल वहीं हो सकता है। उनका आरोप है कि वन विभाग अगर चीतल को पकडक़र सुरक्षित जगह छोड़ता तो चीतल की इस तरह मौत ना होती।

 

समीक्षा के दौरान अमित शाह ने भरी हुंकार कहा अगले माह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » धनवंतरी नगर में घूमता था मृत मिला चीतल
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket