Download Our App

Home » अपराध » पेशे से धोखा ..डॉक्टर ने अपनी मरीज को बेहोश कर बनाया वीडियो, 7 बार किया रेप

पेशे से धोखा ..डॉक्टर ने अपनी मरीज को बेहोश कर बनाया वीडियो, 7 बार किया रेप

जालोर (एजेंसी/जयलोक)
राजस्थान के जालोर में इलाज की आड़ में एक डॉक्टर की हैवानियत सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां दाढ़ के दर्द का इलाज कराने गई महिला को डेंटिस्ट ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ 7 बार रेप किया। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल शहर का है। मिली जानकारी के अनुसार डेंटल डॉक्टर ने इलाज के लिए पहुंची महिला को अर्ध बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। महिला दाढ़ के रोग के लिए रूट कैनाल के लिए डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर ने दर्द निवारक इंजेक्शन देकर अश्लील हरकतें की और इसकी फोटो खींची और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। डॉक्टर ने महिला को ब्लैकमेल कर एक साल में उसके साथ-साथ बार रेप की वारदात को अंजाम दिया।  पीडि़त ने आरोपी निजी क्लिनिक के डेंटल चिकित्सक के डॉ. सुरेश सुंदेशा के खिलाफ भीनमाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पीडि़त महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह इलाज के लिए शहर के डेंटल चिकित्सक के निजी क्लीनिक में गई थी। इस दौरान चिकित्सक ने दर्द से राहत के नाम पर बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर इलाज की आड़ में घिनौनी हरकत की। पीडि़त महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर बार-बार कॉल और मैसेज करता था। इसके अलावा आरोपी चिकित्सक वीडियो कॉल कर धमकता भी रहता था।महिला ने बताया कि आरोपी फोन पर उसके पति के घर पर होने और नहीं होने की जानकारी लेता था। इसके बाद घर जाकर महिला के साथ कई बार रेप किया। पीडि़त महिला ने कई बार आरोपी से अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। मगर, आरोपी अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और करीब 6-7 बार महिला का रेप किया। रिपोर्ट में पीडि़ता ने कहा कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाने के बाद अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए अकेले में और फुर्सत में आने का कहता था। रूट कैनाल के लिए समय लगने का हवाला देकर बोलता था कि जब भीड़ नहीं होगी, तब बुलाऊंगा।  पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत चारण ने बताया कि पुलिस ने दी गई महिला की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ रेप और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पेशे से धोखा ..डॉक्टर ने अपनी मरीज को बेहोश कर बनाया वीडियो, 7 बार किया रेप

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket