Download Our App

Home » Uncategorized » भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से 7 कर्मचारी जिंदा जले

भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से 7 कर्मचारी जिंदा जले

जयपुर। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। फैक्ट्री का प्लॉट नंबर जी1/118बी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग अज्ञात कारणों से लगी और फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील केमिकल्स के कारण कुछ ही समय में तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक, तिजारा के डीएसपी शिवराज सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की। आग पर काबू पाने के लिए भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के क्षेत्रों से कई दमकल गाडिय़ों को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इसके बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में सात कर्मचारियों के शव बरामद किए गए। प्रशासन के मुताबिक, हादसे के समय फैक्ट्री में लगभग 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अंदर ही फंस गए और धुएं व आग की लपटों में झुलसकर उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने सात मौतों की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

 

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों में जुटा शहर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से 7 कर्मचारी जिंदा जले

Top Headlines

Live Cricket