Download Our App

Home » Uncategorized » 4 दिन रहेगी पानी की किल्लत टैंकरों से होगी सप्लाई

4 दिन रहेगी पानी की किल्लत टैंकरों से होगी सप्लाई

जबलपुर (जय लोक)। गर्मी नजदीक आते ही पानी की किल्लत की परेशानी शुरू हो गई है। विक्टोरिया के टाउन हॉल और आनंद नगर पानी की टंकी से घरों को मिलने वाला पानी दो दिन नहीं मिल पाएगा। जिसका मुख्य कारण लीकेज सुधार टी बदलने का कार्य है।

तकनीकी खामी को दूर करने निगम ने दो दिन सप्लाई अवरूद्ध रखने का फैसला लिया है। निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पानी सप्लाई करेगी। निगम के मुताबिक नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत टाउनहॉल उच्चस्तरीय टंकी के लीकेज सुधार टी बदलने का कार्य एवं आनंद नगर उच्चस्तरीय टैंक के डकफुट बेण्ड बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है।

18 फरवरी की शाम से 21 फरवरी की सुबह तक इन दोनों टैंक्स से जलापूर्ति नहीं होगी याने कि पांच समय संबंधित क्षेत्रों को पानी नहीं मिलेगा। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर क माध्यम से जलापूर्ति की जावेगी। क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।

11 महीने में 72,900 करोड़ का कर्ज, 5,600 करोड़ उधार फिर लेगी राज्य सरकार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 4 दिन रहेगी पानी की किल्लत टैंकरों से होगी सप्लाई

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!