Download Our App

Home » Uncategorized » द्वारकाधीश राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण करा कर अपने गुरु के संकल्प को शंकराचार्य सदानंद जी ने पूर्ण किया

द्वारकाधीश राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण करा कर अपने गुरु के संकल्प को शंकराचार्य सदानंद जी ने पूर्ण किया

21 फरवरी से 28 फरवरी तक होंगे भव्य आयोजन
जबलपुर (जयलोक)। समीपी सिवनी जिले में अवतरित ऐतिहासिक दो पीठों के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का संकल्प था कि सहज संतोष आश्रम शीला देही सिवनी में गुरुकुल एवं भव्य द्वारकाधीश मंदिर में राधा कृष्ण का अद्भुत विग्रह विराजमान हो। अपने गुरु के इस संकल्प को उनके उत्तराधिकारी शिष्य द्वारका शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज ने पूर्ण कर दिया है। अब नवनिर्मित द्वारकाधीश राधा कृष्ण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 21 फरवरी से प्रारंभ होगा जो 28 फरवरी तक चलेगा। 26 फरवरी को शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति के अद्भुत विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसी क्रम में दिनांक 21 फरवरी से 28 फरवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन भी होने जा रहा है। कथा वाचक ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी रहेंगे। वहीं इस भागवत कथा एवं यज्ञ के यजमान कोलकाता के श्री लक्ष्मी नारायण केशान तथा श्रीमती कांता केशान रहेंगे। आयोजन समिति के संरक्षक द्वारका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज तथा पंचांगग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्महर्षि रामकृष्णानंद जी महाराज हैं। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष ब्रह्मचारी सुबुद्धानंजी निजी सचिव शंकराचार्य जी रहेंगे। यज्ञ आचार्य पंडित रवि शंकर शास्त्री, राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, राजकुमार शास्त्री तथा संत कुमार उपाध्याय होंगे। इस भव्य और विशाल कार्यक्रम के संयोजक ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानंद है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश राय विधायक सिवनी, महामंत्री मंडला के संसद सदस्य फग्गनसिंह कुलस्ते तथा भारती पारधी सांसद बालाघाट, ठाकुर रजनीश सिंह विधायक केवलारी, कमल मर्सकोले विधायक बरघाट, योगेंद्र सिंह बाबा विधायक लखनादौन रहेंगे। यह आयोजन शीला देवी सिवनी में होने जा रहा है। इस आयोजन के अवसर पर 21 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी होगा। द्वारकाधीश राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति शीलादेही ने इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से उपस्थित का अनुरोध किया है।

 

ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित बोले- चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » द्वारकाधीश राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण करा कर अपने गुरु के संकल्प को शंकराचार्य सदानंद जी ने पूर्ण किया

Top Headlines

Live Cricket