Download Our App

Home » शिक्षा » बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट में अंतराष्ट्रीय कॉफ्रेंस का आयोजन

बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट में अंतराष्ट्रीय कॉफ्रेंस का आयोजन

जबलपुर (जयलोक)
बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ  इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में अंतराष्ट्रीय कॉफ्रेंस का शुभारंभ हुआ। जिसमें भविष्य में कम्प्यूटेशनल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आवश्यकता हर क्षेत्र में अनिवार्य विषय पर जानकारी दी गई। उपरोक्त सम्प्रेषण मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. मोहंती, प्रोफेसर, सी.एस.ई. विभाग, आईआईआईटीडीएम, जबलपुर ने बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ  इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में तकनीकी रूप से प्रायोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. निहारिका यादव (प्रमुख एच.आर.), डॉ. राजीव खत्री (प्राचार्य), डॉ. एस. के. मोहंती (मुख्य अतिथि) एव डॉ. पी. मोहन (सी.एच.आर.ओ.) की उपस्थिति में हुआ।
संस्था के अध्यक्ष सौरभ बडेरिया ने इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के लिए कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग को बधाई दी और शोधकर्ताओं को इस क्षेत्र में नवीनतम आधारभूत सुविधाएं देने हेतु आश्वस्त किया। विषिष्ठ व्याख्यान माला में डॉ. एस. के. मोहंती ने पर्यवेक्षण रहित शिक्षण और ग्राफ़ क्लस्टरिंग विषय पर एवं डॉ अदिति शर्मा एवं डॉ. संजय गौर ने कम्प्यूटर इंटेलीजेंस एवं मशीन लर्निंग विषय पर विशिष्ट व्याख्यान दिये।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट में अंतराष्ट्रीय कॉफ्रेंस का आयोजन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!