Download Our App

Home » अपराध » देशी पिस्टल सहित 170 कारतूस बरामद, यूपी से आया था असलहा,बीच रास्ते में पुलिस ने पकड़ा

देशी पिस्टल सहित 170 कारतूस बरामद, यूपी से आया था असलहा,बीच रास्ते में पुलिस ने पकड़ा

जबलपुर (जयलोक)।  उत्तर प्रदेश से पिस्तौल और कारतूस खरीदकर शहर ला रहे दो शातिर बदमाशों को क्राइम ब्रांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल और 170 कारतूस बरामद किए गए हैं। आज क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि कटनी तरफ  से आ रही एक कार क्रमांक एमपी 20 सी के 6302 में दो युवक सवार है जिनके पास भारी मात्रा हथियार एमुनेशन है।

सूचना पर काईम बांच एवं थाना गोसलपुर की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोसलपुर अंतर्गत मोहतरा टोल प्लाजा में दबिश देते हुये वाहन आने का इंतजार किया गया। कुछ देर बाद मुखबिर के बताये नंबर का वाहन मोहतरा टोल प्लाजा में आया जिसे घेराबंदी कर रोका गया जिसमें मुखबिर के बताये हुलिये के अनुसार दो लडक़े बैठे हुये दिखे।

जिनसे नाम पूछने पर दोनों ने अपने नाम दरोगा उर्फ  विशाल पाण्डे तथा दूसरे लडक़े ने अपना नाम आदर्श बेन बताया। जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दरोगा उर्फ  विशाल पाण्डे कमर में एक देशी पिस्टल खोंसे एवं कार के अंदर सामने के डैश बोर्ड में 160 नग 32 बोर के जिन्दा कारतूस तथा आदर्श बेन 10 नग 315 बोर के जिन्दा कारतूस रखे मिला।

पूछताछ में आरोपी दरोगा उर्फ  विशाल पाण्डे द्वारा बताया गया कि उक्त कारतूस उत्तर प्रदेश अतर्रा बांदा से भोला मामा से हम दोनों 80 हजार रुपये में खरीदकर लाये हैं। जिसमें 72000 रुपये के कारतूस तथा 8000 रुपये के बड़े कारतूस 315 बोर के आदर्श बेन ने खरीदे हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल एवं 170 नग कारतूस तथा कार क्रमांक एमपी 20 सी के 6302 जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना गोसलपुर में धारा 25,27 आम्र्स एक्ट तथा संगठित अपराध का पाये जाने पर पृथक से धारा 111 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी विशाल पाण्डे उर्फ  दरोगा अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध थाना अधारताल एवं पनागर में 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।

 

 

इलाज के नाम पर डॉक्टर ने लगाया दस लाख का चूना

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » देशी पिस्टल सहित 170 कारतूस बरामद, यूपी से आया था असलहा,बीच रास्ते में पुलिस ने पकड़ा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket