Download Our App

Home » अपराध » 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया लेखापाल

5 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया लेखापाल

जबलपुर (जयलोक)।लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाते हुए कटनी में पाँच हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए जिला पंचायत के लेखापाल का गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महंगा मोबाईल खरीदने के लिए यह रिश्वत माँगी थी। जिसकी पहली किस्त आज दी जा रही थी।

वहीं शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की। जिसके बाद जाल बिछाते हुए लोकायुक्त की टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।  आवेदक आशीष कुमार ने बताया कि निलंबन से बहाल करवाने के एवज में आरोपी सत्येंद्र सोनी लेखापाल जिला पंचायत कटनी द्वारा आवेदक से महंगे मोबाइल की मांग की जा रही थी।

जिसकी कीमत वर्तमान में मार्केट में 53999 रूपये है। आवेदक द्वारा निवेदन करने पर पहली किस्त के रूप में 5 हजार रूपये तथा फरवरी का वेतन मिलने पर 10000 एवं शेष राशि बहाल होने पर वेतन मिलने के उपरांत  किस्त के रूप मे रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त से की।

लोकायुक्त टीम ने आरोपी लेखपाल को पकडऩे के लिए जाल बिछाया और पहली किस्त लेते हुए जिला पंचायत कटनी में स्थापना शाखा में रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में लोकायुक्त टीम से टी.एल.ओ निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक बीएम नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल उपस्थित रहा।

 

इलाज के नाम पर डॉक्टर ने लगाया दस लाख का चूना

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया लेखापाल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket