Download Our App

Home » News » नगर निगम के कर्मचारी से ही रिश्वत लेते रिश्वतखोर बाबू पकड़ा गया

नगर निगम के कर्मचारी से ही रिश्वत लेते रिश्वतखोर बाबू पकड़ा गया

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम के कर्मचारियों से ही रिश्वत लेने वाला बाबू आज रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने आज शनिवार को नगर निगम के एक बाबू को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। बाबू को नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप से दबोचा गया है।शिकायतकर्ता आवेदक पी. रामा राव, जो नगर निगम में ही कर्मचारी हैं, जिसने मेडिकल अवकाश के लिए स्थापना शाखा में आवेदन किया था। जिसे स्वीकृत कराने के लिए लिपिक राकेश शर्मा ने फाइल आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

लिपिक राकेश शर्मा द्वारा 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की आवेदक ने  शिकायत ईओडब्ल्यू से की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत  आरोपी ने नगर निगम के सामने स्थित पेट्रोल पम्प के पास जैसे ही आवेदक से 3 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

नगर निगम में रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारी का यह दूसरा मामला है इसके पहले अभी कुछ समय पूर्व ही रांझी में नगर निगम के एक कर्मचारी को रिश्वत  लेते पकड़ा जा चुका है।

 

श्मशानघाट को भूतों का डर, नहीं होने दे रहे निर्माण कार्य, अंधविश्वास की आड़ में सरपंच-सचिव का कारनामा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » नगर निगम के कर्मचारी से ही रिश्वत लेते रिश्वतखोर बाबू पकड़ा गया

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!