Download Our App

Home » दुनिया » खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में उबाल: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, नौ लोगों की मौत, कई घायल

खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में उबाल: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, नौ लोगों की मौत, कई घायल

इस्लामाबाद। ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए। रविवार को माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा और प्रदर्शनकारियों की कानून-व्यवस्था बलों से झड़प हो गई।
झड़प में अब तक नौ लोगों की मौत
इस प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। कराची पुलिस की मुख्य सर्जन सुमैया सैयद ने बताया कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद मृतकों के शव कराची सिविल अस्पताल लाए गए। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों की संख्या या मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी दूतावास के परिसर के केवल बाहरी क्षेत्र तक ही पहुंच सके थे, उसके बाद उन्हें तितर-बितर कर दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई, कई लोग घायल- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोग घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कराची पहुंचाया गया। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक आजाद खान से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शनकारियों ने दूतावास की ओर कूच किया और प्रवेश करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि शनिवार को तेहरान में हुए संयुक्त अमेरिकी-इस्राइली हवाई हमलों में खामेनेई की मौत के बाद गुस्सा भडक़ा। 1989 में आयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे और तीन दशक से अधिक समय तक देश का नेतृत्व किया।

 

चाट दुकान से दीक्षितपुरा में बढ़ी छेड़ख़ानी की वारदातें, दुकान में लग रहा नशेडिय़ों का जमावड़ा,  संचालक कर रहा क्षेत्रीय लोगों से बदसलूकी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में उबाल: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, नौ लोगों की मौत, कई घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket