Download Our App

Home » अपराध » रांझी में रहने वाली महिला की रानीताल में हुई हत्या, झाडिय़ों में मिली मृतिका की हुई शिनाख्त, प्रेमी पर हत्या का शक

रांझी में रहने वाली महिला की रानीताल में हुई हत्या, झाडिय़ों में मिली मृतिका की हुई शिनाख्त, प्रेमी पर हत्या का शक

जबलपुर (जय लोक)। लॉर्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीताल मैदान भाजपा कार्यालय के पीछे झाडिय़ों में मिली महिला की लाश की शिनाख्त हो गई है। महिला की शिनाख्त होने के बाद अब जाँच आगे बढ़ रही है। जिसमें पुलिस महिला के घर तक पहुँच चुकी है वहीं जाँच में यह बात भी सामने आ रही है कि महिला का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और कुछ दिनों से उसका प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके आधार पर प्रेमी पर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से पीछे हट रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जाँच जारी है और जल्द ही हत्यारे को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया जाएगा।

रविवार को रानीताल मैदान के पास झाडिय़ों में जिस महिला की लाश मिली थी उसका नाम रांझी निवासी 22 वर्षीय पल्लवी पाटीदार बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार पल्लवी की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर अत्यंत कू्ररतापूर्वक की गई है। शव के गर्दन में और पेट पर गहरे घाव के निशान मिले थे जिससे वारदात की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। रविवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने रानीताल ईदगाह के पास झाडिय़ों में लहूलुहान अवस्था में शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि पल्लवी पाटीदार शहर के रांझी क्षेत्र की रहने वाली थी और वह केटरिंग के काम से जुड़ी थी। वह शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न वैवाहिक और अन्य कार्यक्रमों में केटरिंग का काम करने जाया करती थी। पुलिस अब उन सभी लोगों की जानकारी और मोबाइल लोकेशन जुटा रही है जो पिछले समय में पल्लवी के संपर्क में थे। घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

प्रेमी पर शक

इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस महिला के परिवार वालों, रिश्तेदार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस को एक युवक का नाम भी मिला है जिसका महिला के साथ मिलना जुलना था। कहा जा रहा है कि महिला का उक्त युवक से प्रेम प्रसंग था। लेकिन दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस इसी को आधार मानकर प्रेमी पर हत्या की आशंका जाहिर कर रही है।

 

सदन में बोलने की आजादी है लेकिन नियमों के दायरे में

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » रांझी में रहने वाली महिला की रानीताल में हुई हत्या, झाडिय़ों में मिली मृतिका की हुई शिनाख्त, प्रेमी पर हत्या का शक

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!