Download Our App

Home » News » बसंत घोड़ावत की आर्बिट होटल शासन ने की कुर्क !, भूमि के दो खसरा में खरीदी बेची सहित अन्य पाबंदी दर्ज की

बसंत घोड़ावत की आर्बिट होटल शासन ने की कुर्क !, भूमि के दो खसरा में खरीदी बेची सहित अन्य पाबंदी दर्ज की

जबलपुर (जय लोक, अपडेट, परितोष वर्मा)। जिला प्रशासन ने आज एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए तिलवारा पुल के आगे मुख्य मार्ग के किनारे ग्राम घाना में बनी होटल रॉयल आर्बिट को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है।
यह कार्यवाही तहसीलदार जबलपुर ग्रामीण के निर्देश पर हुई है।

ओरिएंटल रिटेलर्स एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डायरेक्टर अवतार कंपलेक्स गोरखपुर निवासी बसंत घोड़ावत की होटल रॉयल आर्बिट के खसरा नंबर 194,195/1, पर कुर्की से संबंधित कार्यवाही के अंतर्गत विक्रय ,दान व अन्यथा अंतरित करने पर रोक लगा दी गई है।तहसीलदार जबलपुर ग्रामीण के द्वारा पूर्व में शासन द्वारा चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत शेष भू राजस्व जमा करने के नोटिस पूर्व में संपत्ति स्वामी को दिए गए थे।लेकिन इस संबंध में कोई भी सकारात्मक कार्यवाही संपत्ति स्वामी द्वारा नहीं की गई ना ही शेष भू राजस्व की बकाया राशि जमा की गई। जारी किए गए आदेश के अनुसार ग्राम घाना में स्थित खसरा नंबर 195/1 पर 1,78,350 लाख रुपए की राशि बकाया है। इसी प्रकार खसरा क्रमांक 194 पर 5,26,450 लाख  रुपए की राशि बकाया है। कुर्की वारंट आज जारी किया गया है और संपत्ति स्वामी से शीघ्र बकाया राशि जमा करने के लिए कहा गया है।

 

करोड़ों के राजस्व से जुड़े विवादस्पद मामलों को सुलझाने निगमायुक्त ने खोला मोर्चा,निगम को आत्मस्वालंबी बनाने महापौर की मंशा पर काम शुरू,

कांग्रेस विधायकों को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ का ऑफर

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बसंत घोड़ावत की आर्बिट होटल शासन ने की कुर्क !, भूमि के दो खसरा में खरीदी बेची सहित अन्य पाबंदी दर्ज की
error: Content is protected !!