Download Our App

Home » भारत » 5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के आईएएस

5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के आईएएस

50 अफसरों को नामांकन दाखिल होने से पहले चुनावी विधानसभा क्षेत्रों में पहुँचना होगा

भोपाल (जय लोक)। देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एमपी से 50 आईएएस अफसरों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

फरवरी में ट्रेनिंग ले चुके इन आईएएस अफसरों में सचिव, अपर सचिव और उपसचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय का भी नाम शामिल है। अब जबकि चुनाव आयोग ने इन सभी राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है, तो ये सभी अधिकारी आयोग द्वारा आवंटित राज्यों में पर्यवेक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने पहुंचेंगे।

जिन आईएएस अधिकारियों को पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए भेजा जाएगा, उनमें किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के सचिव निशांत वरवड़े, वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार जाटव, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव श्रीमन शुक्ला, नगरीय विकास और आवास आयुक्त संकेत भोंडवे, मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह, हस्तशिल्प और हाथकरघा आयुक्त मदन विभीषण नागरगोजे, उद्योग आयुक्त एवं एमडी लघु उद्योग निगम दिलीप कुमार तथा एमपी सडक़ विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव के नाम शामिल हैं। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

फरार 30 हजार के इनामी शमीम कबाड़ी के घर मिला सेना के बम का खोखा!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » 5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के आईएएस

Top Headlines

Live Cricket