Download Our App

Home » News » स्वच्छता रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाने पर जोर, स्वच्छता में नम्बर वन बनाने सडक़ पर उतरे महापौर, कलेक्टर और निगमायुक्त

स्वच्छता रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाने पर जोर, स्वच्छता में नम्बर वन बनाने सडक़ पर उतरे महापौर, कलेक्टर और निगमायुक्त

जबलपुर (जयलोक)।  स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियाँ शहर में शुरू कर दी गई हैं। जिला और निगम प्रशासन ने शहर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने एड़ी जोड़ी का जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में आज महापौर प्रशासनिक  अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था देखने सडक़ों पर उतरे। महापौर जगत बहादुर सिहं अन्नू, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर के मध्य स्थल मालवीय चौक से लेकर  माढ़ोताल तालाब, कठौंदा प्लांट, आदि आसपास के स्थलों का बारिकी से दौरा किया। इस दौरान जहां जो कमियाँ नजर आईं उसे दूर करने उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
सुबह सात बजे निरीक्षण पर निकले महापौर, कलेक्टर और निगमायुक्त सबसे पहले तीन पत्ती चौक  पहुँचे उसके बाद मालवीय चौक फिर रानीताल और गोलबाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि हम जन सहयोग और प्रशासनिक तत्परता के समन्वय से जबलपुर को स्वच्छता में देश का नंबर 1 शहर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की भागीदारी इस बदलाव की असली ताकत होगी।

कठौंदा प्लांट भी पहुँचे

शहर के मध्य स्थल से शुरू किए गए निरीक्षण के बाद अधिकारी कठौंदा प्लांट पहुँचे। यहां महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कचरे से बिजली बनाने की प्रक्रिया और प्लांट की कार्यक्षमता का बारीकी से अवलोकन किया। इस मौके पर उनके द्वारा एबीसी, एमआरएम और अन्य कंपोस्ट प्लांटों का निरीक्षण कर कचरा निष्पादन की गुणवत्ता जाँच की गई।

रैंकिंग सुधारने पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान सभी ने स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष ध्यान देने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि लक्ष्य सिर्फ  सफाई नहीं, बल्कि शहर की रैंकिंग में एक बड़ी छलांग लगाना है।

नागरिकों से की विशेष अपील

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर सहयोग प्रदान करें। निरीक्षण के मौके पर नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस विधायकों को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ का ऑफर

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » स्वच्छता रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाने पर जोर, स्वच्छता में नम्बर वन बनाने सडक़ पर उतरे महापौर, कलेक्टर और निगमायुक्त
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket