
जबलपुर (जयलोक)।
रानीताल फ्लाई ओवर के पास एक घटना में युवक की जान चली गई। यहां फ्लाई ओवर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जिसने भी यह नजारा देखा वह दंग रह गया। हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। फ्लाई ओवर में इस तरह की यह पहली घटना है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रानीताल हनुमान मंदिर के पास अचानक ही आज दोपहर को एक युवक फ्लाई ओवर से नीचे आ गिरा। लोगों का कहना है कि युवक चंचला बाई कॉलेज वाली लाइन की ओर फ्लाईओवर पर मौजूद था, तभी वह अचानक नीचे आ गिरा। गिरने की तीव्रता इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर चारों ओर खून के निशान फैल गए।

इस भयावह दृश्य को देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने बिना समय गवाए घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
·
·
4%%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0/
Author: Jai Lok







