
जबलपुर (जयलोक)। गर्मी आते ही तैराकों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। भंवरताल गार्डन स्थित स्विमिंग पूल (नगर निगम द्वारा संचालित) गर्मी के मौसम में तैराकी के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। यह सोमवार से गुरुवार सुबह 6-10 बजे और शाम 4-9 बजे तक खुलता है, जबकि शुक्रवार से रविवार यह अधिक देर तक उपलब्ध रहता है। लेकिन गर्मी आते ही ये स्विमिंग पूल पानी के लिए तरस रहा है।

स्विमिंग पूल में पानी ना होने से तैराकों का उत्साह कम हो रहा है तो वहीं स्विमिंग पूल शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। गर्मी के दौरान यहां बड़ी संख्या में स्विमिंग सीखने वाले बच्चों का आना शुरू हो जाता है। लेकिन स्विमिंग पूल में पानी ना होने से उन्हें स्विमिंग पूल के संचालन का इंतजार करना पड़ रहा है। यहाँ तैराकी क्लासेस और सामान्य स्विमिंग की सुविधा उपलब्ध है। दरअसल आधी गर्मी की शुरूआत हो चुकी है इसके बाद भी नगर निगम के खेल विभाग ने भंवरताल स्थित स्विमिंग पूल की सुध लेते हुए इसे पुन: खोलने का निर्णय नहीं लिया। वहीं गर्मी के दिनों में पूल का आंनद रहने वाले भी परेशान रहे। उनका कहना है गर्मी का काउंट डाउन शुरू हो गया है

पाँच दिन भरने में लगेंगे
करीब 50 मीटर वाले इस पूल को भरने में ही करीब पांच दिन लगते हैं। श्री दांगी ने बताया कि इसके पहले इसका टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर निकलते ही इसे पानी से भरने के बाद चालू कर दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया में अभी दो से तीन दिनों का समय लगेगा। उसके बाद स्विमिंग पूल शुरू होने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

परीक्षाएं खत्म होने से दोगुना हुआ बच्चों का उत्साह
एक ओर तो स्विमिंग सीखने वाले बच्चों में उत्साह बना हुआ है उनका यह उत्साह परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोगुना हो गया है। भंवरताल गार्डंन स्थित स्विमिंग पूल के गर्मीं के मौसम में शुरू न होने को लेकर स्थानीय लोगों में निराशा है। यह एक प्रमुख सार्वंजनिक सुविधा है, जिसके चालू न होने से गर्मी से राहत पाने का साधन बंद है। स्थानीय लोग और बच्चे गर्मी से राहत के लिए अन्य निजी वाटर पार्कों जैसे रामूजी वाटर पार्क का रुख करने को मजबूर हैं। जिसमें उन्हें जेब से मोटी रकम भी खर्च करनी पड़ रही है।
इनका कहना है
जल्द ही स्विमिंग पूल शुरू किया जाएगा। इसके पहले इसका टेंडर निकाला जाएगा। जिसमें दो से तीन दिनों का समय लगेगा। इसके बाद ठेका कंपनी इसका संचालन करेगी।
भगवान सिंह दांगी,
खेल अधिकारी
Author: Jai Lok






