Download Our App

Home » दुनिया » दिल्ली अग्निकांड: मदद की गुहार लगाते खामोश हुई जिंदगियाँ, आग और धुएं से 9 लोगों की मौत

दिल्ली अग्निकांड: मदद की गुहार लगाते खामोश हुई जिंदगियाँ, आग और धुएं से 9 लोगों की मौत

बच्चों को पहली मंजिल से फेंक बचाई जान
नई दिल्ली (जयलोक)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को बड़ी घटना सामने आई। दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने नौ लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाडिय़ां मौके पर मौजूद रहीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पालम थाना क्षेत्र के साध नगर स्थित राम चौक बाजार में यह दर्दनाक हादसा हुआ। आग की यह घटना सुबह के वक्त हुई, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में यह आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने ऊपरी मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इमारत के अंदर धुएं का घना गुबार बन जाने के कारण वहां फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए गुहार लगाने लगे। बच्चों की जान बचाने के लिए इमारत से फेंक दिया गया।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। यह इमारत कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोरों के अलावा दूसरी और तीसरी मंजिल पर रिहायशी फ्लैटों के लिए भी इस्तेमाल होती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जबकि उस समय घर में सो रहे लोग गहरी नींद में थे। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 में आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर सात घायलों, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। आग लगने के शुरुआती दौर में इमारत से कूदने वाले दो लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, तीन बच्चों सहित कुल नौ लोगों
बच्चों को बचाने के लिए जोखिम में डाली जान
इमारत में लगी भीषण आग के बीच जब धुआं तेजी से फैल रहा था और दम घुटने का खतरा मंडरा रहा था, तब अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए परिवार के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। इस भयावह मंजर के बीच, दो छोटे बच्चों की जान बचाने के लिए उन्हें पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जहां नीचे खड़े लोगों ने उन्हें सुरक्षित पकडक़र अस्पताल पहुंचाया।

 

गर्मी आ गई तैराक तैयार, निगम का स्विमिंग पूल खाली, बच्चों को शुरू होने का इंतज़ार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » दिल्ली अग्निकांड: मदद की गुहार लगाते खामोश हुई जिंदगियाँ, आग और धुएं से 9 लोगों की मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket