Download Our App

Home » News » अतिक्रमण हटाने,पार्किंग व्यवस्थित करने त्रिमूर्ति ने 7 कि.मी. सडक़ का किया निरीक्षण, तत्काल शुरू होगी कार्यवाही, आदतन अतिक्रमणकारियों की जप्त होगी सामग्री

अतिक्रमण हटाने,पार्किंग व्यवस्थित करने त्रिमूर्ति ने 7 कि.मी. सडक़ का किया निरीक्षण, तत्काल शुरू होगी कार्यवाही, आदतन अतिक्रमणकारियों की जप्त होगी सामग्री

जबलपुर (जय लोक)। महिनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही में जान फूंकने के लिए और अपने अधिनस्त अधिकारियों कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक बार फिर जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार दलबल और अधिकारियों के साथ शहर की सडक़ों पर उतरे। अधिकारियों ने आज करीब सात किलोमीटर क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान अपनी हद से बाहर निकलकर अतिक्रमण कर जगह घेरने वालों को चिन्हित किया गया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए भी स्थानों का चयन किया गया और उसके अनुरूप रणनीति बनाकर आगे की कार्रवाही करने का निर्णय लिया गया है। शहर विकास के लिए अहम योगदान निभाने वाली मुख्य अधिकारियों की यह त्रिमूर्ति सर्वप्रथम गोरखपुर क्षेत्र पहुँची जहाँ छोटी लाइन फाटक से गोरखपुर गुरूद्वारे तक मुख्य बाजार तक प्रथम चरण में निरीक्षण किया। वहाँ होने वाली कार्रवाही के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके बाद वहाँ से कलेक्टर पुलिस अधीक्षक आयुक्त सभी अधिकारियों ने गौरीघाट रोड का रुख किया। यहाँ पर भी इन्हीं बिंदुओं पर बारिकी से निरीक्षण कर निर्देश दिए गए। प्रशासन के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य लगातार महिनों से अतिक्रमण की कार्रवाही कर रहे बल का मनोबल बढ़ाना भी था। उसके साथ ही आदतन अतिक्रमणकारी जो नगर निगम की कार्रवाही के तत्काल बाद पुन: अतिक्रमण कर लेते थे अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही करते हुए उनकी सामग्री को जप्त किया जाएगा।

होटल से पकड़े गए गैस सिलेंडर- निरीक्षण के दौरान गोरखपुर क्षेत्र की एक चाय नास्ते की होटल से जाँच दल ने दो घरेलू गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं।
जिन लोगों ने स्वीकृत स्थान से आगे बढक़र अतिक्रमण किया है उसे हटाया जाएगा ताकि यातायात और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो आज गोरखपुर क्षेत्र से लेकर गौरी घाट तक का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाही तत्काल प्रभाव से प्रारंभ की गई है। जहां जरूरत होगी सीमांकन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पाँच सौ मीटर का दायरा रोज अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही नोटिस भी जारी किए जाएंगे। – राघवेन्द्र सिंह, कलेक्टर
अतिक्रमण हटाने और यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से आज जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम ने संयुक्त रूप से दौरा किया। कुछ क्षेत्रों में आज स्थाई बाजार लगाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। जिन्हें हटाने की कार्रवाही की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल मौजूद रहेगा। इसके साथ ही पार्किंग के लिए स्थानों का चयन किया गया है।
संपत उपाध्याय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
शहर को प्रशासन संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाही कर रहा है। शहर की जनता और व्यपारियों को भी जागरूक होकर इस मुहिम में बराबर से अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जनता की भूमिका से ही प्रशासन की यह मुहिम सफल होगी। आदतन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही कर उनकी सामग्री जप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लेफ्ट टर्न, पार्किंग और दुकानों के आगे तक अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी। आज संयुक्त रूप से सात किलोमीटर क्षेत्र का दौरा किया गया है। 80 प्रतिशत तक अतिक्रमण हट चुके हैं। शेष बचे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाही तत्काल प्रारंभ कर दी गई है।      – रामप्रकाश अहिरवार नगर निगम आयुक्त

 

रेलवे को पानी पहुँचाने बरगी बाँध के तीन गेट खुले

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » अतिक्रमण हटाने,पार्किंग व्यवस्थित करने त्रिमूर्ति ने 7 कि.मी. सडक़ का किया निरीक्षण, तत्काल शुरू होगी कार्यवाही, आदतन अतिक्रमणकारियों की जप्त होगी सामग्री
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket