Download Our App

Home » News » देर रात शहर में फिर धाँय-धाँय, दो जगहों पर चली गोली, एक के सीने में धँसी, दूसरे मामले में फायरिंग करके भागे आरोपी

देर रात शहर में फिर धाँय-धाँय, दो जगहों पर चली गोली, एक के सीने में धँसी, दूसरे मामले में फायरिंग करके भागे आरोपी

जबलपुर (जय लोक)।शहर में कुछ दिनों से गोलीकांड की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। शहर में जहां तहां आपसी विवाद में धाँय-धाँय की आवाजें सुनने को मिल रही हैं। दो दिनों पूर्व जहां संपत्ति विवाद को लेकर सिहोरा में एक युवक को गोली मार दी गई थी तो वहीं कल रात को बरेला और मदन महल थाना क्षेत्र में गोली चलने की वारदातें सामने आई हैं। इस वारदात में एक युवक के सीने में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जाँच कर रही है।

लगुन कार्यक्रम में गूँजी  गोलियों की आवाजें

बरेला थाना अंतर्गत बीती रात लगुन कार्यक्रम के दौरान गोलियाँ चलीं। यहां एक युवक के सीने में गोली गली है। मामला ग्राम महगवां का है, जिसमें कपिल कुमार लोधी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता है। बीती रात लगुन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से परिजनों के साथ अपने घर लौट रहा था। तभी उसने देखा कि कार में सवार युवक आए मनीष पटेल के साथ मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता ने आरोपी का नाम नितिन मिश्रा बताया है। कपिल ने बताया कि नितिन का मनीष के साथ विवाद चल रहा है। बीच-बचाव के दौरान मनीष पटेल वहां से भागने लगा, तभी आरोपी नितिन ने पिस्टल निकालकर पहले हवाई फायर किया और फिर जान से मारने की नीयत से दोबारा गोली चला दी। यह गोली मनीष को न लगकर पास खड़े कमलेश उर्फ  पंकज लोधी के सीने में जा लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। वारदात के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। वहीं घायल कमलेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरेला पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मदन महल में मामला संदिग्ध

इसी तरह का एक मामला मदन महल में सामने आया। यहां पार्टी को लेकर पैसों की माँग को लेकर गोलियां चलने के आरोप लगे हैं। लेकिन पुलिस को इन आरोपों पर संदेह हो रहा है। थाना प्रभारी धीरज राज का कहना है कि जिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है वह उस जगह मौजूद ही नहीं रहा। साथ ही मौके पर गोली चलने का कोई सबूत भी नहीं मिला है। मदन महल थाने में सचिन सैनी निवासी रानीपुर माली मोहल्ला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह प्रापर्टी का काम करता है। जब वह कल रात को निर्माणाधीन मकान में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था तभी नयन डेहरिया, हर्ष यादव और श्रीकांत राय वहां पहुंचे और पार्टी करने के नाम पर 2 हजार रुपये की माँग करने लगे। सचिन ने जब पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग की। जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वहीं थाना प्रभारी धीरज राज का कहना है कि आरोपों की जाँच की जा रही है। सचिन ने जो आरोप लगाए हैं उसमें संदेह नजर आ रहा है। प्रापर्टी विवाद को लेकर यह पूरा घटनाक्रम हुआ है लेकिन मौके पर गोली चलने जैसा कोई प्रमाण नहीं मिला है।

पाटन गोली कांड के आरोपी भी फरार

तीसरे मामले के भी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। यह घटना पाटन के ग्राम बेनीखेड़ा में हुई थी। पाटन थाना प्रभारी गोपिंन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि खेत से घर लौट रहे ठाकुरदास पटेल का वंदना काछी, गोपाल काछी, ठाकुर प्रसाद, दीपक काछी, अर्जुन पटेल, ब्रजलाल पटेल व सिद्धार्थ ने रास्ता रोक लिया और प्रापर्टी विवाद के कारण मारपीट करते हुए फायरिंग की। इस घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

 

शराब की ओवररेटिंग, भोपाल में 7 माह में 720 शिकायतें 707 सीएम हेल्पलाइन पर कोई बड़ा प्रकरण दर्ज नहीं

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » देर रात शहर में फिर धाँय-धाँय, दो जगहों पर चली गोली, एक के सीने में धँसी, दूसरे मामले में फायरिंग करके भागे आरोपी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!