Download Our App

Home » जीवन शैली » 79 वार्डों में एक साथ बाबा साहब को पुष्पांजलि देकर नगर कांग्रेस ने रचा कीर्तिमान

79 वार्डों में एक साथ बाबा साहब को पुष्पांजलि देकर नगर कांग्रेस ने रचा कीर्तिमान

विशाल वाहन रैली का नेतृत्व किया नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने

जबलपुर (जयलोक)। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी जबलपुर के द्वारा किए गए आयोजन ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी जयंती पर शहर के सभी 79 वार्डों में एक साथ पुष्पांजलि, श्ऱद्धांजलि के साथ  विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन करने में सफलता हासिल की है। इस स्तर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पहली बार कार्यक्रम हुए हैं। जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक विशाल वाहन रैली भी निकाली गई। उसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त वाहन रैली का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने किया।

अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही नगर कांग्रेस ने उनकी जयंती मनाने का क्रम शुरू किया। इसके पश्चात शहर के सभी 79 वार्डों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक वार्ड में बाबा साहब की प्रतिमाओं एवं तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात शाम को बाबा साहब को याद करते हुए एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। उक्त रैली को पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली रसल चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई अंबेडकर चौक पहुँची।

21 फुट की पुष्प माला की अर्पित – अंबेडकर चौक पहुँचने पर बाबा साहब की प्रतिमा पर 21 फीट लंबी भव्य पुष्पमाला अर्पित की गई, जिसने पूरे कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इसके उपरांत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके सिद्धांतों तथा उनके द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय, समानता एवं अधिकारों की विचारधारा पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियाँ, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस की सदस्याएँ एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » 79 वार्डों में एक साथ बाबा साहब को पुष्पांजलि देकर नगर कांग्रेस ने रचा कीर्तिमान