Download Our App

Home » कानून » महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह बने स्टेट बार कौंसिल के अध्यक्ष

महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह बने स्टेट बार कौंसिल के अध्यक्ष

जबलपुर जय लोक ।

म.प्र. में अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी शीर्ष संस्था मप्र. राज्य अधिवक्ता परिषद की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो गया। जिसके उपरांत बार कौसिंल को आगे संचालित करने हेतु बार कौसिंल ऑफ इंडिया नई दिल्ली ने एक समिति गठित कर म.प्र. के महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह को स्टेट बार कौंसिल का नया अध्यक्ष बने है।

ग्वालियर के अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेन्द्र कुशवाह व केन्द्र सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरू को सदस्य नियुक्त किया गया है।

महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह ने तत्काल ही बार कौसिंल में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर प्रदेश के अधिवक्ताओ के हितार्थ कार्य प्रारंभ कर दिया।

इस अवसर पर परिषद के सचिव आशीष आनंद सहित उपस्थित सभी कर्मचारियों ने नये अध्यक्ष का पुष्पहारों से स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि स्टेट बार कौसिल की कार्यकारिणी का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत प्रति 5 वर्ष में होने वाले चुनाव आगामी 12 मई को है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह बने स्टेट बार कौंसिल के अध्यक्ष

Top Headlines

Live Cricket