Download Our App

Home » कानून » खितौला में 26 करोड़ से बने फ्लाइओवर का लोकार्पण, जाम से मिलेगी राहत

खितौला में 26 करोड़ से बने फ्लाइओवर का लोकार्पण, जाम से मिलेगी राहत

मंत्री राकेश सिंह ने किया लोकार्पण

सिहोरा (जय लोक)। सिहोरा नगर के खितौला में बहुप्रतीक्षित फ्लाइओवर लोकार्पण गत शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस फ्लाइओवर से आवागमन शुरू होने से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह फ्लाइओवर केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रतिष्ठा और आवश्यकता से जुड़ा प्रोजेक्ट था। इसके पूर्ण होने से कई समस्याओं का समाधान हो गया।

उन्होंने बताया कि सिहोरा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही लोकपथ ऐप के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाने और 506 लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण की बात भी उन्होंने साझा की।

विधायक संतोष बरकडे ने इस अवसर को वर्षों पुरानी मांग के पूरा होने का ऐतिहासिक क्षण बताया और मंत्री को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने कहा कि यह उपलब्धि लंबे समय की मेहनत और प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 22 सडक़ों का निर्माण लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है तथा कुल 613 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, राजकुमार पटेल, सुभाष रानू तिवारी, नंदनी मरावी, दिलीप दुबे, संध्या दुबे, राजा मोर, राजेश दाहिया, अनुपम सराफ, नीलू वाजपेयी, अनंत नौगरिया, पवन गुप्ता, सत्यप्रकाश खरे, गौरादेवी विश्वकर्मा, बेबी पाल, राजमणि सिंह बघेल, पुष्पराज सिंह बघेल, कृष्ण कुमार दुबे, एकता ठाकुर, अंजली पांडे, बिनोद गुप्ता, पलाश दुबे, सतीश पटेल, शिशिर पाण्डे, अंकित तिवारी, विनय पाल, आदित्य तिवारी, सुग्रीव श्रीवास, सुप्पी बर्मन, संदीप राही, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » खितौला में 26 करोड़ से बने फ्लाइओवर का लोकार्पण, जाम से मिलेगी राहत
best news portal development company in india

Top Headlines

बेटे की शादी के तीन दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सडक़ दुर्घटना में मौत

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत एक दुखद घटना घटी। यहां बेटे की शादी के तीन दिन पहले पिता की सडक़ हादसे

Live Cricket