Download Our App

Home » News » वर्षाऋतु के पहले निगमायुक्त का जलप्लावन पर ध्यान केंद्रित ..

वर्षाऋतु के पहले निगमायुक्त का जलप्लावन पर ध्यान केंद्रित ..

निरीक्षण में कहा शहर में कहीं भी नहीं बने जलप्लावन की स्थिति

जबलपुर (जय लोक)। बारिश के दौरान शहर में कहीं भी जलप्लावन की समस्या निर्मित ना हो इसके लिए निगमायुक्त अभी से इसके प्रयास कर रहे हैं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने आज चार संभागों का निरीक्षण कर जलप्लावन की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और जलभराव की स्थिति निर्मित न होने पाए।

निगमायुक्त ने आज सुबह से ही स्वास्थ्य और स्वच्छता अमले के साथ रामपुर, गोरखपुर, सिविल लाइन और मुख्यालय संभाग के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्गों के साथ-साथ बस्तियों के भीतर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।

निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि वर्षा पूर्व बड़े नालों की सिल्ट निकालने का कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए। छोटी नालियों में कचरा फंसने के कारण होने वाले अवरोध को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सडक़ों पर नियमित स्वीपिंग के साथ-साथ जमा मिट्टी को हटाएं ताकि वर्षा के जल के साथ यह मिट्टी नालियों में जाकर उन्हें चोक न करे।

जलप्लावन की रोकथाम
संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखने के भी निगमायुक्त ने निर्देश दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त अरविंद शाह,देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, वी एन बाजपेई, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र कौरव, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से आदि उपस्थित रहे।

 

नदी में पड़ा करोड़ों का लोहा उठाने माँ नर्मदा की छाती पर चल रही क्रेन, हाईवा, डम्पर..बेवकूफ  बनाकर ठेकेदार कंपनी कर रही खुलेआम प्रदूषण और दोहन ?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » वर्षाऋतु के पहले निगमायुक्त का जलप्लावन पर ध्यान केंद्रित ..
best news portal development company in india

Top Headlines

बेटे की शादी के तीन दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सडक़ दुर्घटना में मौत

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत एक दुखद घटना घटी। यहां बेटे की शादी के तीन दिन पहले पिता की सडक़ हादसे

Live Cricket