Download Our App

Home » भारत » रेत निकालने वाले युवक की मौत के बाद आज सुबह हुआ चक्काजाम

रेत निकालने वाले युवक की मौत के बाद आज सुबह हुआ चक्काजाम

राहत राशि और आवास के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन

जबलपुर (जय लोक)। गौर चौकी अंतर्गत जमतरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन पर हुई कार्रवाही के दौरान पुलिस से बचने के लिए नदी में डूबे युवक की मौत के बाद आज ग्रामीणों का गुस्सा भडक़ गया। ग्रामीणों ने आज पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए बीच सडक़ पर शव रखकर चकाजाम किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमों ने घंटों परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाही की माँग पर अड़े रहे। मृतक के परिवार वालों को राहत राशि के आश्वासन के बाद चका जाम समाप्त हुआ।
सोमवार की दोपहर को जमतरा घाट में हुए इस घटनाक्रम के बाद आज सुबह ग्रामीण और मृतक युवक के परिजन भडक़ उठे। आक्रोशित ग्रामीणों ने गौर पुल के नीचे चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मृतक आकाश को पकडक़र पहले मारपीट की थी और घाट तक ले गए, जहां आकाश पानी में डूब गया। आरोप यह भी है कि जब आकाश नदी में डूब रहा था तब किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया बल्कि बाद में परिजनों को धमकाया। चकाजाम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की। चकाजाम होने से सडक़ के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति बिगडऩे पर बरेला, बरगी और गोराबाजार पुलिस ने मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया गया।

प्रशासन की टीम ने मौके पर दी राहत राशि
ग्रामीणों की नाराजगी और चकाजाम को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर मृतक के परिजनों को राहत राशि दी। एसडीएम मोनिका बाघमरे ने बताया कि मृतक के परिजनों को एक लाख रूपये राहत राशि दी गई साथ ही चार लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से भी देने का आश्वासन दिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने चकाजाम खत्म कर दिया।

कांगे्रस नेता पहुँचे
चकाजाम की खबर लगते ही कांगे्रस नेता घटना स्थल पर पहुँचे जहां उन्होंने मृतक के परिजनों की मदद के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस नेता सम्मति सैनी, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

सोमवार को हुई थी कार्रवाही
ग्रामीण एसडीएम अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासनिक और माइनिंग विभाग की टीम ने जमतरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाही की थी। जिसमें रेत का उत्खनन कर रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इसी दौरान खिरैनी घाट में बरगी निवासी आकाश बर्मन खुद को घिरा देख घबरा गया और नर्मदा नदी में कूद गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

इनका कहना है
चकाजाम कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा आश्वासन के बाद शांत हो गया और यातायात सुचारू किया गया। मौके पर ही मृतक के परिजनों को एक लाख रूपये राहत राशि दी गई है साथ ही चार लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से भी देने का आश्वासन दिया गया है।
मोनिका बाघमरे, एसडीएम रांझी

रेत निकासी का कार्य करने वाला युवक पुलिस को देख नदी में कूदा, मौत, जमतरा घाट पर रेत चोरी पकडऩे गई थी पुलिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » रेत निकालने वाले युवक की मौत के बाद आज सुबह हुआ चक्काजाम
best news portal development company in india

Top Headlines

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)।आज मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय के द्वारा छिंदवाड़ा पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दो

Live Cricket