Download Our App

Home » News » हनुमान ताल में पकड़ा गया जुआ फड़ 10 जुआंडिय़ों से 50 हजार बरामद

हनुमान ताल में पकड़ा गया जुआ फड़ 10 जुआंडिय़ों से 50 हजार बरामद

जबलपुर (जय लोक)। रात के अंधेरे में आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान में जुआँ खेल रहे जुआडिय़ों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। पुलिस की कार्रवाही में दस जुआड़ी गिरफ्तार हुए वहीं जुआँ फड़ से 50 हजार रकम बरामद की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी.नागोतिया ने बताया कि सम्भागीय गश्त के दौरान सूचना मिली कि हनुमानताल आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान में बिजली खम्बे के नीचे लाईट में कुछ जुआँड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआँ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना हनुमाताल पुलिस स्टाफ  को हमराह लेकर आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान में दबिश दी गई जहां लाईट की रोशनी में जुआँड़ी ताश पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिनने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।

जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पूछने पर जुआँडिय़ों ने अपने अपने नाम अनिकेत जांगड़े उर्फ  अनिकेत खटीक, आदित्य खटीक, सुमित खटीक, अंकित खटीक, अनुराग विश्वकर्मा, अंकित कुमार बेन, शिव खटीक, धर्मेन्द्र खटीक, शिवम सोनी, अभिषेक खटीक बताया। जुआडिय़ों के पास व फड़ से ताश के पत्ते एवं 50 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआँडिय़ों के विरूद्ध थाना हनुमानताल में धारा 13 जुआँ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

जेल में कैदी ने फाँसी लगाकर दी जान, काफी दिनों से था परेशान, सुसाइड नोट में लिखी वजह

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » हनुमान ताल में पकड़ा गया जुआ फड़ 10 जुआंडिय़ों से 50 हजार बरामद
best news portal development company in india

Top Headlines

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)।आज मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय के द्वारा छिंदवाड़ा पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दो

Live Cricket