
जबलपुर (जयलोक)।आज मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय के द्वारा छिंदवाड़ा पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक सौरभ मिश्रा निवासी परासिया ने बताया कि उसने पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में निर्माण कार्य का ठेका लिया था। ठेके का 30 प्रतिशत कल कम वक्त पूर्ण कर चुका था इसके बाद उसके खाते में 4,11,665 रुपए प्राप्त हुये है, रुपए खाते में आने पर पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में पदस्थ संदेश बाबू के द्वारा आवेदक से 6 प्रतिशत के हिसाब से लगभग 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग जा रही है ।

जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिसअधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को किया। शिकायत सत्यापन के दौरान संदेश गजभिए द्वारा दर्पण मिश्रा से बात करने को कहा गया दर्पण मिश्रा से मिलने पर 14000 रुपए लेनदेन की बात तय होने पर दर्पण मिश्रा एवं संदेश बाबू 14000 रुपए रिश्वत लेने तैयार हो गये।

आज आरोपी दर्पण मिश्रा, पद- पंप अटेंडेंट, कार्यालय कार्यपालन यंत्री,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया जिला छिंदवाड़ा को आवेदक से 14000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)क्च, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल में टी एल ओ निरीक्षक शशिकला मस्कुले, निरीक्षक जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

Author: Jai Lok






