Download Our App

Home » News » हनुमानताल में स्कूटी सहित गिरी महिला, पूजन सामग्री विसर्जित करने गई महिला स्कूटी सहित तालाब में गिरी

हनुमानताल में स्कूटी सहित गिरी महिला, पूजन सामग्री विसर्जित करने गई महिला स्कूटी सहित तालाब में गिरी

जबलपुर (जय लोक)। अपने घर की पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए हनुमानताल गई एक महिला अपनी स्कूटी सहित तालाब में जा गिरी।

इस महिला को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसका संतुलन बिगाड़ा जिसकी वजह से महिला स्कूटी सहित तालाब में गिर गई। वहां से निकल रहे एक आरक्षक तथा वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मिलकर महिला को तुरंत तालाब में से बाहर निकाल लिया और महिला को बड़े हादसे से बचा लिया गया।

महिला की स्कूटी को भी बाहर निकाल दिया गया। तालाब में गिरने से महिला को नाक और मुंह में चोट आई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

 

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » हनुमानताल में स्कूटी सहित गिरी महिला, पूजन सामग्री विसर्जित करने गई महिला स्कूटी सहित तालाब में गिरी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!