Download Our App

Home » News » 3 लाख घरों तक 312 करोड़ की राशि से जल्द पहुँचेगा नर्मदा जल, कार्य की प्रगति का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

3 लाख घरों तक 312 करोड़ की राशि से जल्द पहुँचेगा नर्मदा जल, कार्य की प्रगति का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग के लिए जेल और रेल प्रशासन से करेंगे चर्चा
जबलपुर (जय लोक)। शहर में आने वाले एक वर्ष के भीतर शहर के 3 लाख घरों में शुद्ध नर्मदा जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।  नागरिकों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के संकल्प के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा ’हर घर नर्मदा जल’ योजना की जमीनी हकीकत परखने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। 312 करोड़ रुपये की लागत से चल रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत महापौर ने कहा कि शहर में तेजी से विकास का ग्राफ बढ़ा है। आगे एक वर्ष में एक साथ शहर के नागरिकों को अनेक विकास कार्यो की सौगात दी जायेगी।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर महापौर का सख्त रुख

महापौर ने उपस्थित अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएँ, निर्माण सामग्री और पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन हो। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए खुदाई के तुरंत बाद ही रीस्टोरेशन का कार्य पूर्ण किया जाये। महापौर अन्नू ने नागरिकों को होने वाली असुविधा पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सडक़ों की खुदाई के तुरंत बाद रीस्टोरेशन का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।

महापौर श्री अन्नू ने कहा कि विकास कार्यों के कारण नागरिकों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जेल प्रशासन और रेल प्रशासन से कुछ समय के लिए वैकल्पिक मार्ग की माँग करने के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिए गए है ।

पाइप लाइन डालने के बाद सडक़ों को तत्काल पूर्ववत स्थिति में लाया जाए ताकि धूल और गड्ढों से नागरिकों को राहत मिले। औचक निरीक्षण के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम भी उपस्थित रही, जिन्हें महापौर ने नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के समय एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, पार्षद अनुराग दाहिया, एवं स्थानीय नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

 

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 3 लाख घरों तक 312 करोड़ की राशि से जल्द पहुँचेगा नर्मदा जल, कार्य की प्रगति का महापौर ने किया औचक निरीक्षण
best news portal development company in india

Top Headlines

3 लाख घरों तक 312 करोड़ की राशि से जल्द पहुँचेगा नर्मदा जल, कार्य की प्रगति का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग के लिए जेल और रेल प्रशासन से करेंगे चर्चा जबलपुर (जय लोक)। शहर

Live Cricket