
राज्य की 152 सीटों पर प्रथम चरण का मतदान
कोलकाता। लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मतदान से पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा इलाके में देर रात देशी बम से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। सुबह आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर जब घटनास्थल पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई, जिससे हालात कुछ समय के लिए और बिगड़ गए।
1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
दोपहर 1 बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों में वोटिंग की रफ्तार काफी ते है। पश्चिम बंगाल (चरण-1) में मतदान की गति सबसे अधिक देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। भारी सुरक्षा के बीच लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में भी चुनावी माहौल काफी गर्म है। यहां दोपहर 1 बजे तक 56.81 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।
मालदा में ईवीएम खराब
इसी बीच मालदा जिले के एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में खराबी आने से हंगामा हो गया। मतदान में देरी से नाराज मतदाताओं ने चुनाव अधिकारियों को घेर लिया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई। बाद में तकनीकी टीम ने मशीन को दुरुस्त कर मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कराई।
भीड़ द्वारा हमले के बाद सुवेंदु सरकार ने कहा?
पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी और हमले के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया, ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद थे, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नाओदा क्षेत्र के टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सोफियुज्जमान शेख ने आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन हुमायूं कबीर कई गाडिय़ों के साथ पहुंचे और उनके साथ कुछ असामाजिक लोग भी थे। उनका आरोप है कि वे उनके पोलिंग एजेंट्स को हटाने की कोशिश कर रहे थे और इलाके में माहौल खराब कर रहे।

हनुमानताल में स्कूटी सहित गिरी महिला, पूजन सामग्री विसर्जित करने गई महिला स्कूटी सहित तालाब में गिरी
Author: Jai Lok








