
नारी शक्ति अधिनियम को लेकर सांसद संध्या राय ने बताई हकीकत
जबलपुर (जय लोक)। हाल ही में लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ, वह केवल एक संसदीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकार से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर विषय है। महिला विरोधी गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी है। एंटी वूमन एलाएंस की सच्चाई देश के सामने आ चुकी है, यह बात वरिष्ठ नेत्री भिंड से सांसद श्रीमती संध्या राय ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में कही। पत्रकार वार्ता ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव, पूर्व महापौर डॉ स्वाति गोडबोले, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुषमा जैन, श्रीमती शोभना बिलैया, श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव, श्रीमती सुमन यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, जिला महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सह मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, चित्रकान्त शर्मा उपस्थित थे।

Author: Jai Lok








