Download Our App

Home » News » जहाँ दिन में नहीं पड़ते थे छापे, वहाँ अब रात में पकड़ी जा रही बिजली चोरी

जहाँ दिन में नहीं पड़ते थे छापे, वहाँ अब रात में पकड़ी जा रही बिजली चोरी

20 बड़ी कार्यवाहियों में लाखों का जुर्माना अधिरोपित हुआ

अपने सक्रिय नेटवर्क से अधीक्षण यंत्री की अगुवाई में बिजली चोरी पकड़ने टीम के हौसले बुलंद

जबलपुर (जय लोक)। एक दौर था जब जबलपुर के कई ऐसे सघन बस्ती वाले क्षेत्रों में दिन में भी बिजली चोरी पकड़ने के लिए बिजली विभाग की टीमें जाने से कतराती थी। लेकिन अब टीम के नेतृत्वकर्ता की क्षमता से बिजली चोरी पकड़ने वाली टीमों के हौसले बुलंद हैं और ऐसे ही संवेदनशील क्षेत्र में रात में 11 भी बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। अभी तक 20 बड़ी कार्रवाईयाँ हो चुकी है। जिनमें लाखों रुपयों तक का जुर्माना लगाया गया है।

एक कार्यवाही में तो सर्वाधिक 6 लाख रुपयों तक का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। खास बात यह है कि पिछले एक पखवाड़े से लगातार दिन के साथ-साथ रात के अंधेरे में भी बिजली चोरों को पकडऩे के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बड़ी कार्रवाई में संवेदनशील स्थानों पर अधीक्षण यंत्री संजय अरोड़ा खुद पहुंचकर टीम का नेतृत्व करते हैं और हर प्रकार की दबाव तनाव को स्वयं संतुलित करते हैं।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर संभाग के अंतर्गत बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर संभाग के अमखेरा और मक्का नगर क्षेत्र में दबिश देकर बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग पकड़ा गया है।

विभाग की टीम ने रात्रि कालीन चेकिंग के दौरान इन क्षेत्रों में दबिश दी जहाँ एंब्रॉयडरी कारखाने और ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर सीधे तार डालकर और मीटर बाईपास कर बिजली उपयोग की जा रही थी। अधिकारियों ने मौके से सामग्री जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। शहर के अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने अपनी टीम के साथ रात भर कार्रवाई की। कल रात 9:30 भी न्यू रामनगर क्षेत्र में एक एंब्रॉयडरी यूनिट को चोरी की बिजली से संचालित करने की सूचना पर छापा मारा गया।
पहली कार्रवाही सोमवार की रात अमखेरा में हुई यहां विद्युत विभाग के दल ने रात में आस्था परिसर के पास चोरी की बिजली से दिलसाद ट्रेडर्स के नाम से एंब्रॉयडरी की फैक्ट्री में छापा मार कर बिजली की चोरी पकड़ी। यहाँ पर मीटर को बायपास कर बिजली चोरी की जा रही थी।

यहाँ अंशुमन मुद्गल के परिसर में किराएदार दिलशाद अंसारी पिता बाबू सलाम द्वारा एंब्रॉयडरी का कारखाना संचालित किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि उपभोक्ता द्वारा सर्विस लाइन को अवैध तरीके से टेंपर किया गया था और मीटर को बाईपास कर सीधे कारखाने की मशीनों में बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। वहीं दूसरी कार्रवाही मक्का नगर में रजा चौक स्थित गली नंबर 2 में की गई। यहाँ उपभोक्ता मोहम्मद नियाज मंसूरी के परिसर में औचक निरीक्षण किया गया।

विभाग को यहाँ बड़े स्तर पर बिजली लोड होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि तीन फेस के मीटर कनेक्शन में से दो फेस को डायरेक्ट कर बिजली चोरी की जा रही थी।
मौके पर लगभग 12 ई-रिक्शा चार्जिंग की स्थिति में पाए गए। मीटर की जांच करने पर वहाँ 23 किलोवाट की मैक्सिमम डिमांड दर्ज की गई, जो स्वीकृत भार से काफी अधिक थी। इसके पूर्व में भी नया मोहल्ला सहित कई स्थानों पर चोरी की बिजली से ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर कार्यवाही की गई है। कल मंगलवार की रात को अमखेरा न्यू रामनगर में एक एंब्रॉयडरी यूनिट पर छापा मारा गया। कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता आदित्य चौबे, आईटी मैनेजर अमित सिंह, कार्यपालन यंत्री अभिषेक विश्वकर्मा, विकास सिंह, अमित सक्सेना आदि उपस्थित थे।

माफी ना माँगने की हठधर्मिता के कारण, आईएएस अधिकारी ने उछाला मंत्री पर आरोपों का कीचड़, महिला अधिकारी से बदतमीजी पर अगर सिख संगत सडक़ पर उतरती तो कौन लेता जवाबदारी…सरकार या अधिकारी ?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जहाँ दिन में नहीं पड़ते थे छापे, वहाँ अब रात में पकड़ी जा रही बिजली चोरी

Top Headlines

Live Cricket