Download Our App

Home » News » वाहन ने मारी ऐसी टक्कर की तिलवारा पुल से नीचे गिरी महिला, पति पत्नी दोनों की मौत

वाहन ने मारी ऐसी टक्कर की तिलवारा पुल से नीचे गिरी महिला, पति पत्नी दोनों की मौत

जबलपुर (जय लोक)। तिलवारा पुल पर दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर पिकअप वाहन ने कोहराम मचाते हुए मोटर साइकिल सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस टक्कर से मोटर साइकिल में पीछे बैठी महिला उछलकर पुल से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं पति ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बेटी के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया गया है कि नारायण उर्फ बंटी केवट अपनी पत्नी शालिनी केवट व बेटी को मोटर साइकल में बिठाकर ससुराल से वापस अपने घर ओडिय़ा मोहल्ला माढ़ोताल के लिए निकले। जब वे तिलवारा पुल से आगे बढ़ रहे थे तभी पीछे से आए पिकअप वाहन ने बाइक को इतनी जोरों से टक्कर मारी कि पत्नी उछलकर पुल से नीचे जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पति नारायण व बेटी को पिकअप वाहन नेे कुचल दिया। जिससे पति नारायण की भी मौत हो गई। वहीं बेटी को गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख पुल से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। एम्बुलेंस की मदद से मासूम बच्ची को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवार में छाया मातम

इस हादसे की खबर लगते ही केवट परिवार भी घटना स्थल पर पहुँच गया। जिनका रो-रो कर बुरा हाल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पिकअप वाहन तेज गति से आया और बाइक को टक्कर मारकर भाग निकला। कुछ लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वह बहुत दूर जा चुका था। पुलिस ने फरार हुए पिकअप वाहन के चालक की तलाश शुरु कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे से  हो रही तलाश

तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पिकअप चालक किस ओर और कहां तक भागा है इसकी जाँच की जा रही है। फिलहाल तो पिकअप चालक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

 

50 मजदूरों से भरी पिकअप भिड़ी, 16 लोगों की मौत, 15 घायल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » वाहन ने मारी ऐसी टक्कर की तिलवारा पुल से नीचे गिरी महिला, पति पत्नी दोनों की मौत

Top Headlines

Live Cricket