Download Our App

Home » News » तिलवारा में युवक की हत्या करने वाले हत्यारों को तलाश रही पुलिस, सीसीटीवी ना होने से नहीं हुई हत्यारों की शिनाख्त, संदेहियों से पूछताछ में भी नहीं मिला सुराग

तिलवारा में युवक की हत्या करने वाले हत्यारों को तलाश रही पुलिस, सीसीटीवी ना होने से नहीं हुई हत्यारों की शिनाख्त, संदेहियों से पूछताछ में भी नहीं मिला सुराग

जबलपुर (जय लोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत जोधपुर पड़ाव में हुई युवक की हत्या के मामले में तीनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के बारे में अब तक पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तो शुरू कर दी है लेकिन इलाके में सीसीटीवी ना लगे होने के कारण आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि सोमवार देर रात पत्नी के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर 47 वर्षीय दस्सीलाल बसोड़ की 3 अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। जोधपुर पड़ाव निवासी दस्सीलाल बसोड़ रात के समय अपने पूरे परिवार के साथ अपनी झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब 2:30 बजे उनकी पत्नी लघुशंका के लिए झोपड़ी से बाहर निकली थीं। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार एवं छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। महिला ने युवकों की इस शर्मनाक हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर दस्सीलाल और उनका बेटा तुरंत झोपड़ी से बाहर की ओर दौड़े। दस्सीलाल ने 3 आरोपियों को फटकार लगाई और अपनी पत्नी से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। आरोपियों और दस्सीलाल के बीच तीखी बहस होने लगी। आरोप है कि बहसबाजी के दौरान ही 1 युवक ने अपने पास रखा हुआ धारदार चाकू निकाल लिया और दस्सीलाल पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इस जानलेवा हमले में दस्सीलाल लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।

हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ दस्सीलाल को उनके परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई।
इलाके में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे – थाना प्रभारी श्री मिश्रा का कहना है कि जिस जगह पर दस्सी लाल रहता था वहां आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिसके कारण आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है और आरोपी किस ओर और कहां भागे हैं इस बारे में भी पता नहीं चल पा रहा है।

रात में घूमने वालों की ली जा रही जानकारी – श्री मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए देर रात तक क्षेत्र में घूमने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है । पुलिस ने कुछ संदेहियों से भी पूछताछ की है लेकिन आरोपियों तक नहीं पहुँच सकी।

‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » तिलवारा में युवक की हत्या करने वाले हत्यारों को तलाश रही पुलिस, सीसीटीवी ना होने से नहीं हुई हत्यारों की शिनाख्त, संदेहियों से पूछताछ में भी नहीं मिला सुराग

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!